{"_id":"6324912a93ed4773b43069b6","slug":"yuzvendra-chahal-posts-romantic-video-with-wife-dhanashree-verma-watch-video","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"VIDEO: युजवेंद्र चहल ने धनश्री के साथ शेयर किया रोमांटिक वीडियो, दोनों ने साथ गुजारे कुछ बेहतरीन पल याद किए","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
VIDEO: युजवेंद्र चहल ने धनश्री के साथ शेयर किया रोमांटिक वीडियो, दोनों ने साथ गुजारे कुछ बेहतरीन पल याद किए
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 16 Sep 2022 08:45 PM IST
सार
अब चहल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज से पहले ब्रेक पर हैं। इस दौरान उन्होंने पत्नी धनश्री वर्मा के साथ एक रोमांटिक वीडियो पोस्ट किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने धनश्री का ओपनी ताकत बताया है।
विज्ञापन
1 of 4
धनश्री और युजवेंद्र चहल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एशिया कप में टीम इंडिया का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। भारतीय टीम सुपर फोर राउंड में पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी। हालांकि, इस टूर्नामेंट में स्पिनर युजवेंद्र चहल का प्रदर्शन शानदार रहा था। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ अपने लगातार दो ओवर में तीन विकेट चटकाए थे और टीम इंडिया की वापसी करा दी थी, लेकिन आखिरी के कुछ ओवरों में भारतीय टीम मैच हार गई।
2 of 4
धनश्री वर्मा
- फोटो : Dhanashree Verma/Instagram
अब चहल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज से पहले ब्रेक पर हैं। इस दौरान उन्होंने पत्नी धनश्री वर्मा के साथ एक रोमांटिक वीडियो पोस्ट किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने धनश्री का ओपनी ताकत बताया है। सोशल मीडिया पर ये कपल अपनी रील और पोस्ट की वजह से काफी पॉपुलर है।
युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
दोनों अक्सर वीडियो पोस्ट करते हैं जहां उन्हें एक साथ डांस करते देखा जा सकता है। धनश्री ने हाल ही में अपने पैर का ऑपरेशन करवाया है। इसी वजह से चहल ने ये वीडियो पोस्ट किया। दोनों ने दिसंबर 2020 में शादी की थी। धनश्री एक यूट्यूबर और डांस कोरियोग्राफर हैं और सोशल मीडिया पर उनके काफी फॉलोअर्स हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर स्टार कपल के तलाक की अफवाहों का दौर चला था। हालांकि, पहले चहल और बाद में धनश्री ने अपने प्रशंसकों से इस तरह की अफवाहें न फैलानी की अपील की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
युजवेंद्र चहल और धनश्री
- फोटो : सोशल मीडिया
चहल ने एशिया कप के दौरान चार मैचों में चार विकेट लिए थे। उनकी 7.93 की इकोनॉमी थी। हालांकि, अब एक बड़ी सीरीज उनका इंतजार कर रही है। टीम इंडिया अगले महीने ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी 20 विश्व कप के लिए तैयारी कर रही है। उससे पहले भारतीय टीम 20 सितंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ और 27 सितंबर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ द्विपक्षीय टी-20 सीरीज खेलेगी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।