{"_id":"69e70a41608cc6d04d06032e","slug":"csk-urged-to-replace-ruturaj-gaikwad-with-sanju-samson-as-captain-amid-poor-form-2026-04-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2026: ऋतुराज को सीएसके की कप्तानी से हटाने की मांग! इस पूर्व क्रिकेटर ने कहा- परखने के लिए छह मैच काफी हैं","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
IPL 2026: ऋतुराज को सीएसके की कप्तानी से हटाने की मांग! इस पूर्व क्रिकेटर ने कहा- परखने के लिए छह मैच काफी हैं
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: Swapnil Shashank
Updated Tue, 21 Apr 2026 10:55 AM IST
विज्ञापन
सार
आईपीएल 2026 में खराब फॉर्म के चलते ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी पर सवाल उठने लगे हैं। पूर्व खिलाड़ी बद्रीनाथ ने सुझाव दिया है कि सीएसके को संजू सैमसन को कप्तान बनाने पर विचार करना चाहिए, ताकि गायकवाड़ पर दबाव कम हो सके। वहीं, एमएस धोनी की गैरमौजूदगी भी टीम को डेथ ओवर्स में खल रही है।
ऋतुराज और सैमसन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
ऋतुराज गायकवाड़ के लिए आईपीएल 2026 अब तक बेहद कठिन रहा है। लगातार खराब प्रदर्शन ने उनके ऊपर कप्तानी और बल्लेबाजी, दोनों का दबाव बढ़ा दिया है। इस सीजन में उनके स्कोर 6, 28, 7, 15, 7 और 19 रहे हैं, जो टीम के लिए चिंता का विषय बन चुके हैं। गायकवाड़ 2019 से चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं और 2021 में ऑरेंज कैप जीतकर उन्होंने अपनी काबिलियत साबित की थी। 2024 में उन्हें टीम की कप्तानी सौंपी गई, लेकिन अब उनका फॉर्म और कप्तानी दोनों सवालों के घेरे में हैं।
Trending Videos
'कप्तानी बदलने पर विचार करना चाहिए'
सीएसके के पूर्व खिलाड़ी सुब्रमणयम बद्रीनाथ ने बड़ा बयान देते हुए सुझाव दिया कि टीम मैनेजमेंट को कप्तानी में बदलाव पर विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा, 'सोचने वाली बात है कि क्या सीएसके मैनेजमेंट उन्हें कप्तानी से हटाकर संजू सैमसन को जिम्मेदारी दे सकता है। यह इसलिए नहीं कि वह खराब कप्तान हैं, बल्कि कप्तानी का दबाव उनकी बल्लेबाजी में साफ दिख रहा है। उनके चेहरे से ही पता चलता है कि वह काफी दबाव में हैं।'

सैमसन के आने से बढ़ी चुनौती
संजू सैमसन जैसे बड़े खिलाड़ी के टीम में आने से गायकवाड़ पर दबाव और बढ़ गया है। दोनों ओपनिंग करते हैं, लेकिन गायकवाड़ रन बनाने में लगातार संघर्ष कर रहे हैं। बद्रीनाथ ने कहा, 'ऋतुराज को रन बनाना शुरू करना होगा। छह मैच काफी होते हैं, खासकर जब आप पावरप्ले में बल्लेबाजी कर रहे हों और लगातार फेल हो रहे हों। रन चेज में भी उन्होंने अब तक कोई खास योगदान नहीं दिया है।'

धोनी की कमी खल रही
टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की गैरमौजूदगी भी सीएसके को भारी पड़ रही है। चोट के कारण वह इस सीजन में अभी तक नहीं खेल पाए हैं, और टीम को डेथ ओवर्स में फिनिशर की कमी साफ नजर आ रही है।
बद्रीनाथ ने कहा, 'सीएसके को डेथ ओवर्स में धोनी की बेहद जरूरत है। अगर वह 18वें ओवर में भी बल्लेबाजी कर रहे हों, तो गेंदबाज पर दबाव होता है। उनका शांत स्वभाव और अनुभव टीम के लिए बहुत अहम है।'

कप्तानी और बल्लेबाजी का संतुलन चुनौती
गायकवाड़ के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि वह कप्तानी और बल्लेबाजी के बीच संतुलन बना पाएं। पिछले सीजन में उन्होंने 583 रन बनाए थे, लेकिन इस बार उनका फॉर्म गिरा हुआ है, जिससे टीम का प्रदर्शन भी प्रभावित हुआ है।

क्या सीएसके लेगा बड़ा फैसला?
अब सवाल यह है कि क्या सीएसके मैनेजमेंट कप्तानी में बदलाव जैसा बड़ा कदम उठाएगा या गायकवाड़ को और मौका देगा। टीम का आगामी प्रदर्शन इस फैसले में अहम भूमिका निभाएगा।

कमेंट
कमेंट X