पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   England win New Zealand by 9 Wickets, Defending Champions Knocked Out of Womens T20 World Cup 2026

Women T20 WC: डैनी वायट की तूफानी पारी से जीता इंग्लैंड, गत विजेता न्यूजीलैंड को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर

Sun, 28 Jun 2026 08:04 AM IST
शिवम गर्ग स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Sun, 28 Jun 2026 08:04 AM IST
सार

महिला टी20 विश्व कप 2026 में इंग्लैंड ने गत विजेता न्यूजीलैंड को 9 विकेट से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है। डैनी वायट की 89 रनों की नाबाद आतिशी पारी के दम पर इंग्लैंड ने ग्रुप स्टेज में ही कीवी टीम का सफर खत्म कर दिया।

विज्ञापन
England win New Zealand by 9 Wickets, Defending Champions Knocked Out of Womens T20 World Cup 2026
इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

महिला टी20 विश्व कप 2026 के 28वें मुकाबले में इंग्लैंड ने अपनी बादशाहत साबित करते हुए गत विजेता न्यूजीलैंड को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी है। केनिंग्टन ओवल के ऐतिहासिक मैदान पर मिली इस शर्मनाक हार के साथ ही न्यूजीलैंड का इस टूर्नामेंट में सफर ग्रुप स्टेज में ही खत्म हो गया है और वह विश्व कप से बाहर हो गई है।

विज्ञापन

वायट और डंकले का तूफान, इंग्लैंड की धमाकेदार जीत
न्यूजीलैंड से मिले 164 रनों के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य को इंग्लैंड की टीम ने बेहद आसानी से महज 1 विकेट खोकर 17.2 ओवर में ही हासिल कर लिया। हालांकि, लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। खराब फॉर्म से जूझ रही एमी जोन्स का फ्लॉप शो इस मैच में भी जारी रहा और वह सिर्फ 17 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं।

जोन्स का विकेट गिरने के बाद डैनी वायट और सोफी डंकले ने क्रीज पर मोर्चा संभाला। इन दोनों बल्लेबाजों ने कीवी गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई और टीम को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। वायट और डंकले के बीच दूसरे विकेट के लिए 80 गेंदों में 128 रनों की नाबाद और अटूट साझेदारी हुई, जिसने इंग्लैंड को एकतरफा जीत दिला दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

डैनी वायट ने खेली 89 रनों की नाबाद पारी
इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज डैनी वायट ने अपनी शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए मैदान के चारों तरफ चौके-छक्के बरसाए। उन्होंने सिर्फ 53 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 89 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 15 चौके और 1 गगनचुंबी छक्का शामिल रहा। वहीं, दूसरी छोर पर उनका बखूबी साथ निभाते हुए सोफी डंकले 38 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 49 रन बनाकर नाबाद रहीं। न्यूजीलैंड की तरफ से एकमात्र सफलता गेंदबाज नेन्सी पटेल को मिली।

विज्ञापन

न्यूजीलैंड ने बनाए थे 163 रन, काम न आई अच्छी शुरुआत
इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 163 रन टांगे थे। टीम को कप्तान अमेलिया केर और इसाबेला गेज ने बेहद मजबूत और दमदार शुरुआत दी थी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 9.6 ओवरों में 70 रनों की साझेदारी की। हालांकि, गेज की पारी थोड़ी धीमी रही और वह 27 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हुईं। कप्तान अमेलिया केर ने 34 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 42 रनों की कप्तानी पारी खेली।

इसके बाद सोफी डिवाइन ने तेजतर्रार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 14 गेंदों में 1 चौका और 3 छक्के जड़कर 30 रन बटोरे। मध्यक्रम में इजी शार्प बल्ले से कोई कमाल नहीं दिखा सकीं और बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गईं। ब्रॉक हॉलिडे ने 17 गेंदों में 20 रनों का योगदान दिया, जबकि मेडी ग्रीन 17 रन बनाकर नाबाद रहीं। वहीं सूजी बेट्स बदकिस्मत रहीं और 13 गेंदों में 19 रन बनाकर रनआउट हो गईं। इंग्लैंड की तरफ से गेंदबाजी में डैनी गिब्सन सबसे सफल रहीं, जिन्होंने 30 रन देकर सर्वाधिक 2 विकेट अपने नाम किए। उनके अलावा फ्रेया केम्प और लॉरेन बेल को भी एक-एक विकेट हासिल हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed