फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Former South Africa Captain Johan Botha Joins Netherlands Mens Team As Consultant For World Cup League 2

Johan Botha: नीदरलैंड टीम से जुड़े दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान; ड्रेसिंग रूम में क्या होगी जिम्मेदारी?

Wed, 08 Jul 2026 04:28 PM IST
शिवम गर्ग स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एम्स्टर्डम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एम्स्टर्डम Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 08 Jul 2026 04:28 PM IST
सार

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व वनडे कप्तान जोहान बोथा को आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग-2 मुकाबलों से पहले नीदरलैंड्स पुरुष क्रिकेट टीम का सलाहकार बनाया गया है। वह इस महीने नामीबिया और नेपाल के खिलाफ होने वाली अहम सीरीज में टीम के साथ जुड़ेंगे।

विज्ञापन
Former South Africa Captain Johan Botha Joins Netherlands Mens Team As Consultant For World Cup League 2
जोहान बोथा को नीदरलैंड्स टीम में मिली अहम जिम्मेदारी। - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व वनडे कप्तान जोहान बोथा को इस महीने होने वाले आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग-2 मुकाबलों के लिए नीदरलैंड्स पुरुष क्रिकेट टीम का सलाहकार नियुक्त किया गया है। नामीबिया और नेपाल के खिलाफ ये मुकाबले 21 जुलाई से उट्रेच के कामपोंग मैदान पर खेले जाएंगे।

विज्ञापन


क्या बोथा हाल ही में ऑस्ट्रेलिया की टीमों से अलग हुए थे?
जोहान बोथा ने नीदरलैंड्स टीम से जुड़ने से ठीक पहले ऑस्ट्रेलिया की घरेलू टीम क्वींसलैंड बुल्स और बिग बैश लीग फ्रेंचाइजी ब्रिस्बेन हीट के मुख्य कोच पद से इस्तीफा दिया था। उनके अनुबंध का एक साल अभी बाकी था। बोथा ने कहा कि मैं वर्ल्ड कप लीग-2 के इस महत्वपूर्ण दौर में नीदरलैंड्स टीम के साथ जुड़ने को लेकर बेहद उत्साहित हूं। पिछले कुछ वर्षों में मैंने टीम की प्रगति को करीब से देखा है। खिलाड़ियों, कोचों और सपोर्ट स्टाफ के साथ काम करना शानदार अनुभव होगा।

विज्ञापन

नीदरलैंड्स क्रिकेट बोर्ड ने बोथा की नियुक्ति पर क्या कहा?
नीदरलैंड्स क्रिकेट बोर्ड के हाई परफॉर्मेंस बोर्ड सदस्य साइब्रांड एंगेलब्रेख्ट ने बोथा के अनुभव की सराहना की। उन्होंने कहा कि हमें खुशी है कि जोहान हमारी टीम से जुड़े हैं। उनके पास PSL, CPL, MLC, बिग बैश और क्वींसलैंड क्रिकेट में कोचिंग का व्यापक अनुभव है।

ब्रिस्बेन हीट और क्वींसलैंड बुल्स के साथ बोथा का प्रदर्शन कैसा रहा?
जोहान बोथा ने 2024 में वेड सेककॉम्ब की जगह ब्रिस्बेन हीट और क्वींसलैंड बुल्स की जिम्मेदारी संभाली थी। उनके पहले सीजन में क्वींसलैंड शेफील्ड शील्ड के फाइनल तक पहुंचा, जबकि ब्रिस्बेन हीट दोनों सीजन में बिग बैश लीग के प्लेऑफ में जगह नहीं बना सका।

जोहान बोथा का अंतरराष्ट्रीय करियर कैसा रहा है?
44 वर्षीय जोहान बोथा ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 78 वनडे और 40 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। उन्होंने 50 ओवर के प्रारूप में 10 मैचों में टीम की कप्तानी भी की थी।

नीदरलैंड्स टीम अपने मुकाबले कब खेलेगी?
नीदरलैंड्स की टीम का ऐलान 9 जुलाई के बाद किया जाएगा। टीम अपना पहला मुकाबला 23 जुलाई को नेपाल के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद 25 जुलाई को नामीबिया से भिड़ेगी। रिवर्स फिक्स्चर में नीदरलैंड्स 29 जुलाई को फिर नेपाल और 31 जुलाई को नामीबिया का सामना करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed