फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG Dream11 Prediction: India vs England 4th T20 Match Playing 11 Captain Vice-Captain and Players List

IND vs ENG T20 Playing 11: क्या तिलक को बाहर कर सैमसन की होगी वापसी? बल्लेबाजी क्रम में बदलाव की कितनी संभावना

Wed, 08 Jul 2026 04:40 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्टल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्टल Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 08 Jul 2026 04:40 PM IST
सार

India vs England (IND vs ENG) 4th T20 Playing-11: लगातार दो मैच हारने के बाद श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली भारतीय टीम के सामने चौथे टी20 मैच में खिलाड़ियों के चयन को लेकर मुश्किल चुनौतियां होगी। इंग्लैंड के खिलाफ गुरुवार को होने वाले इस मैच में यह देखना दिलचस्प होगा कि संजू सैमसन की वापसी हो पाती है या नहीं।

विज्ञापन
IND vs ENG Dream11 Prediction: India vs England 4th T20 Match Playing 11 Captain Vice-Captain and Players List
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : ANI/BCCI

विस्तार

श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली भारतीय टीम के लिए ब्रिटेन दौरे पर कुछ भी सही नहीं चल रहा है। कभी गेंदबाजों को महंगा साबित होना पड़ रहा है तो कभी बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। हद तो तब हो गई जब इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में पूरी भारतीय टीम 76 रन पर ही ऑलआउट हो गई और उसे इस प्रारूप में रनों के लिहाज से अपनी सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा। अब दोनों टीमों के बीच चौथा टी20 मैच गुरुवार को खेला जाएगा।
विज्ञापन

लगातार दूसरी सीरीज गंवाने से बचना चाहेगा भारत
  • भारत और इंग्लैंड के बीच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ा था।
  • दूसरे और तीसरे टी20 मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा जिससे टीम इंग्लैंड से 0-2 से पिछड़ गई है।
  • भारत अब यहां से इस सीरीज को अपने नाम तो नहीं कर सकता, लेकिन उसके पास सीरीज में बराबरी हासिल करने का मौका है।
  • भारतीय टीम अगर अगले दोनों मैच जीत लेती है तो सीरीज 2-2 से बराबर हो जाएगी।
  • इंग्लैंड दौरे से पहले टीम को आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज में 0-2 से हार मिली थी। 
  • भारतीय टीम इंग्लैंड के मुश्किल हालात में ढलने के लिए संघर्ष कर रही है और टीम यह मैच हार गई तो सीरीज भी गंवा देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs ENG Dream11 Prediction: India vs England 4th T20 Match Playing 11 Captain Vice-Captain and Players List
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : BCCI
वैभव-सैमसन दोनों होंगे प्लेइंग-11 का हिस्सा?
टीम चयन को लेकर सबसे बड़ा सवाल संजू सैमसन को लेकर है। उन्हें दूसरे और तीसरे टी20 से बाहर कर 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया गया था। इस युवा खिलाड़ी का प्रदर्शन अब तक टीम के बाकी खिलाड़ियों से न तो खराब रहा है और न ही बहुत अच्छा। चूंकि टीम अभी 0-2 से पीछे चल रही है इसलिए भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने सैमसन की वापसी की संभावना से इनकार नहीं किया है। तीसरे टी20 में करारी हार के बाद ट्रेंट ब्रिज स्टेडियम के बाहर प्रशंसकों ने ‘वी वांट संजू’ (हमें संजू टीम में चाहिए) के नारे लगाए। 

अब सलामी बल्लेबाजी जोड़ी को छेड़े बिना सैमसन को टीम में शामिल करने और सूर्यवंशी को बिना किसी दबाव के अपना हुनर दिखाने का मौका देने के लिए मध्यक्रम में बदलाव करना पड़ सकता है। विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन की जगह पक्की मानी जा रही है क्योंकि प्रबंधन को उनकी विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी शैली पर भरोसा है, लेकिन उपकप्तान तिलक वर्मा की जगह पर सवाल उठ सकते हैं। अब देखना यह है कि क्या भारत अपनी किस्मत को बदलने के लिए बदले हुए बल्लेबाजी क्रम के साथ सैमसन पर भरोसा करेगा। इस स्थिति में तिलक प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं और सैमसन को उनके स्थान पर उतारा जा सकता है। 
विज्ञापन

वरुण की फॉर्म ने बढ़ाई चिंता
भारत की चिंता सिर्फ बल्लेबाजी ही नहीं है, बल्कि वरुण चक्रवर्ती की फॉर्म ने भी उसका सिरदर्द बढ़ा दिया है। भारत ने तीसरे टी20 में रवि बिश्नोई को एकादश से बाहर कर दिया था। क्या अब चौथे टी20 में टीम प्रबंधन वरुण को भी बाहर बैठा सकता है? वरुण की जगह वाशिंगटन सुंदर को आजमाया जा सकता है जो गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी विकल्प देते हैं। अब यह देखना होगा कि लगातार हार के बाद श्रेयस और टीम प्रबंधन प्लेइंग-11 में बड़ा बदलाव करने का जोखिम उठाते हैं या इसी संयोजन पर भरोसा बरकरार रखते हैं। 

IND vs ENG Dream11 Prediction: India vs England 4th T20 Match Playing 11 Captain Vice-Captain and Players List
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : BCCI
इस मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11:

भारत: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा/संजू सैमसन, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव। 
इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बेंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉवसन, जोश टंग, आदिल राशिद, जोफ्रा आर्चर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed