फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   IND VS ENG: Dinesh Karthik Slams India Team Management After Harshit Rana Promoted Ahead Of Shivam Dube

IND vs ENG: शिवम दुबे से पहले हर्षित राणा को भेजना पड़ा भारी? भड़क उठे दिनेश कार्तिक; टीम प्रबंधन को घेरा

Wed, 08 Jul 2026 05:13 PM IST
शिवम गर्ग स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नॉटिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नॉटिंघम Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 08 Jul 2026 05:13 PM IST
सार

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में भारतीय टीम मैनेजमेंट का एक फैसला पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को बिल्कुल पसंद नहीं आया। हर्षित राणा को शिवम दुबे से पहले बल्लेबाजी के लिए भेजे जाने पर उन्होंने कमेंट्री के दौरान खुलकर नाराजगी जाहिर की।

विज्ञापन
IND VS ENG: Dinesh Karthik Slams India Team Management After Harshit Rana Promoted Ahead Of Shivam Dube
दिनेश कार्तिक ने टीम मैनेजमेंट को घेरा - फोटो : ANI

विस्तार

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम मैनेजमेंट के फैसले पर पूर्व क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। पावरप्ले के दौरान हर्षित राणा को शिवम दुबे से पहले बल्लेबाजी के लिए भेजे जाने पर उन्होंने कमेंट्री के दौरान इस रणनीति पर सवाल उठाए।

विज्ञापन


भारत की शुरुआत इतनी खराब कैसे रही?
ट्रेंट ब्रिज में खेले गए मुकाबले में भारत की मजबूत बल्लेबाजी इंग्लैंड के गेंदबाजों के सामने पूरी तरह बिखर गई। पावरप्ले के पहले छह ओवरों में ही टीम ने पांच विकेट गंवा दिए। अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल जल्दी-जल्दी आउट होकर पवेलियन लौट गए, जिससे भारतीय पारी पूरी तरह दबाव में आ गई।

विज्ञापन

दिनेश कार्तिक ने टीम मैनेजमेंट के फैसले पर क्या कहा?
शीर्ष क्रम के ढहने के बाद भारतीय टीम मैनेजमेंट ने ऑलराउंडर शिवम दुबे की जगह तेज गेंदबाज हर्षित राणा को बल्लेबाजी के लिए भेज दिया। इस फैसले ने दिनेश कार्तिक को हैरान कर दिया। कार्तिक ने कमेंट्री के दौरान कहा कि हर्षित राणा शिवम दुबे से पहले बल्लेबाजी करने आ रहे हैं, क्या आप मजाक कर रहे हैं? मुझे नहीं लगता कि हर्षित राणा ने घरेलू क्रिकेट में भी कभी पावरप्ले में बल्लेबाजी की होगी। उन्होंने आगे कहा कि टी20 क्रिकेट में लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन का फायदा लिया जा सकता है, लेकिन उसकी भी एक सीमा होती है। शिवम दुबे से पहले हर्षित राणा को भेजना समझ से परे है।

भारत का स्कोर कितना रहा?
भारतीय बल्लेबाजी का खराब प्रदर्शन जारी रहा और पूरी टीम ट्रेंट ब्रिज में सिर्फ 76 रन पर सिमट गई। यह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत का दूसरा सबसे कम स्कोर रहा। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। वहीं, श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम अब भी अपनी पहली टी20 अंतरराष्ट्रीय जीत का इंतजार कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed