IND Inning
62/1 (10.1 ov)
Virat Kohli 15(12)*
Rohit Sharma 11 (19)
England elected to bowl
{"_id":"6a57afdf704f45493404c485","slug":"ind-vs-eng-2nd-odi-2025-live-streaming-telecast-channel-where-how-to-watch-india-vs-england-match-online-2026-07-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG Live Streaming: कितने बजे से देख सकेंगे दूसरा वनडे मुकाबला, जानें लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारी","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
IND vs ENG Live Streaming: कितने बजे से देख सकेंगे दूसरा वनडे मुकाबला, जानें लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारी
Wed, 15 Jul 2026 09:35 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कार्डिफ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कार्डिफ
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Wed, 15 Jul 2026 09:35 PM IST
सार
India vs England (IND vs ENG) 2nd ODI Live Streaming, Telecast: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे वनडे मैच की टाइमिंग अलग है। पहला मैच दोपहर में शुरू हुआ था, लेकिन दूसरा मुकाबला पहले मैच की तुलना में देरी से होगा। आइए जानते हैं लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी सभी जानकारी....
विज्ञापन
शुभमन गिल
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और इंग्लैंड के बीच सोफिया गार्डेंस में वनडे सीरीज का दूसरा मैच गुरुवार को खेला जाएगा, जिसे जीतकर टीम इंडिया सीरीज पर अपना कब्जा जमाना चाहेगी। भारत ने सीरीज का पहला मैच छह विकेट से अपने नाम किया था। पहले मैच में पूरी भारतीय टीम ने मिलकर शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें अलग-अलग खिलाड़ियों ने अहम मौकों पर उम्दा खेल दिखाया था।
विज्ञापन
बदलाव पर विचार कर सकता है भारत
कप्तान शुभमन गिल ने शानदार 80 रन की पारी खेलकर टीम को मजबूत आधार दिया, हालांकि मांसपेशियों में खिंचाव के कारण उन्हें रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा। वहीं, अक्षर पटेल ने मैच जिताऊ ऑलराउंड खेल दिखाया। पटेल ने चार विकेट लेने के बाद बल्ले से नाबाद 57 रन की पारी खेली। इनके अलावा, वाशिंगटन सुंदर ने अपना पहला वनडे अर्धशतक जमाया। प्रशंसक की नजरें रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज बल्लेबाजों पर भी होंगी। हालात के आधार पर भारतीय टीम में कुछ बदलावों पर विचार किया जा सकता है।
सोफिया गार्डेंस में अक्सर सीम बॉलिंग को मदद मिलती है, इसलिए अगर टीम अतिरिक्त तेज गति चाहती है तो अर्शदीप सिंह एक विकल्प हो सकते हैं। दूसरी तरफ, इंग्लैंड के लिए यह करो या मरो का मैच होगा। हैरी ब्रूक की टीम को सीरीज में बने रहने के लिए कार्डिफ में हर हाल में जीतना ही होगा। पिछले मैच में खराब बल्लेबाजी के कारण जो रूट और लियाम डॉसन की वापसी की कोशिशों के बावजूद उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। मेजबान टीम को तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स की वापसी से मजबूती मिली है, जिनके आने से गेंदबाजी आक्रमण में अनुभव जुड़ेगा।

हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक कुल 111 वनडे मैच खेले गए हैं, जिसमें टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है। भारत ने 62 मुकाबले अपने नाम किए हैं, जबकि 44 मैच इंग्लैंड के पक्ष में रहे। इनके अलावा, दो मैच टाई रहे, जबकि तीन मुकाबलों का नतीजा नहीं निकल सका।

हम यहां आपको भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे वनडे मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं...
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मैच कब खेला जाएगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मैच 16 जुलाई यानी गुरुवार को खेला जाएगा।
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मैच कहां खेला जाएगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मैच कार्डिफ के सोफिया गार्डेंस में खेला जाएगा।
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मैच कितने बजे से खेला जाएगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मैच भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम 5:00 बजे होगा।
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मैच कहां देख पाएंगे?
भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का प्रसारण अधिकार सोनी स्पोर्ट्स के पास है और दर्शक इसके मुकाबले सोनी के स्पोर्ट्स के चैनलों पर देख सकेंगे। इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोस्टार एप पर होगी। आप Amarujala.com पर भी मैच के लाइव अपडेट्स पढ़ सकते हैं।