फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   IND vs ENG: Washington Sundar Credits Gautam Gambhir and Ashish Nehra for Improving His Batting Game

IND vs ENG: कैसे बदली वॉशिंगटन की बल्लेबाजी? शानदार अर्धशतक के बाद सुंदर ने इन्हें दिया श्रेय; जानें क्या कहा

Wed, 15 Jul 2026 02:54 PM IST
शिवम गर्ग स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 15 Jul 2026 02:54 PM IST
सार

इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में नाबाद अर्धशतक जड़कर भारत की जीत के नायकों में शामिल रहे वॉशिंगटन सुंदर ने अपनी बल्लेबाजी में आए बदलाव का श्रेय मुख्य कोच गौतम गंभीर और गुजरात टाइटंस के कोच आशीष नेहरा को दिया। सुंदर ने कहा कि दोनों ने उन्हें अपना खेल और अपनी क्षमता बेहतर तरीके से समझने में मदद की।

विज्ञापन
IND vs ENG: Washington Sundar Credits Gautam Gambhir and Ashish Nehra for Improving His Batting Game
वॉशिंगटन सुंदर - फोटो : IANS

विस्तार

भारत के ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में 63 गेंदों पर नाबाद 52 रन की अहम पारी खेली। इस प्रदर्शन के बाद उन्होंने अपनी बल्लेबाजी में आए सुधार का श्रेय भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर और गुजरात टाइटंस के मुख्य कोच आशीष नेहरा को दिया। सुंदर ने कहा कि दोनों ने उन्हें अपने खेल को बेहतर तरीके से समझने में काफी मदद की है।

विज्ञापन


क्या पहले वनडे में सुंदर की पारी भारत की जीत की नींव बनी?
एजबेस्टन में खेले गए पहले वनडे में भारत ने इंग्लैंड को छह विकेट से हराया। इस मुकाबले में वॉशिंगटन सुंदर ने अक्षर पटेल के साथ नाबाद 102 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी की बदौलत भारत ने मैच जीतने के साथ सीरीज में 1-0 की बढ़त भी बना ली।

विज्ञापन

गौतम गंभीर और आशीष नेहरा ने सुंदर को अपना खेल समझाया?
अपनी बल्लेबाजी में आए बदलाव पर बात करते हुए सुंदर ने कहा कि वह हमेशा अपनी तैयारी को सबसे ज्यादा महत्व देते हैं। उन्होंने कहा कि मैं बहुत अच्छी तैयारी करने की कोशिश करता हूं। तैयारी के मामले में मैं यह सुनिश्चित करता हूं कि हर चीज पूरी तरह से करूं। मैं बहुत आभारी हूं कि लोगों ने हमेशा मेरी काबिलियत पर भरोसा किया है।

उन्होंने आगे कहा कि गौतम गंभीर ने हमेशा मुझे समझाया कि मैं बल्लेबाजी से वास्तव में क्या कर सकता हूं और मुझे अपना खेल समझने में मदद की। वहीं गुजरात टाइटंस में आशीष नेहरा ने भी मुझे खुद को बेहतर तरीके से समझने में मदद की, चाहे एक इंसान के तौर पर हो या एक क्रिकेटर के तौर पर। मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूं कि मेरे आसपास ऐसे लोग हैं, जो हर दिन मुझे बेहतर क्रिकेटर बनने में मदद कर रहे हैं।

क्या ऑलराउंडर के तौर पर लगातार सुधार जरूरी है?
वॉशिंगटन सुंदर ने कहा कि एक ऑलराउंडर के रूप में हर दिन बेहतर होना, अपने खेल को समझना और परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालना बेहद जरूरी है। उनके मुताबिक, ज्यादा मैच खेलने से अलग-अलग परिस्थितियों को समझने और अपनी क्षमता को पहचानने का मौका मिलता है। उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसे लोगों का साथ मिला, जिन्होंने हमेशा उनकी स्किल्स पर भरोसा किया और उन्हें अपनी क्षमता पहचानने में मदद की।

क्या अलग-अलग रोल निभाने से सुंदर को फायदा मिला?
सुंदर ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में उन्हें फर्स्ट क्लास क्रिकेट में ओपनिंग, मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी और व्हाइट-बॉल क्रिकेट में फिनिशर जैसी अलग-अलग जिम्मेदारियां निभाने का मौका मिला। उनके अनुसार, इन भूमिकाओं ने उन्हें अधिक बेहतर और संपूर्ण क्रिकेटर बनने में मदद की है।

उन्होंने कहा कि मैंने सीखा है कि अपनी स्किल्स को लगातार बेहतर बनाना जरूरी है। अलग-अलग रोल निभाना रोमांचक होता है और बहुत कम खिलाड़ियों को ऐसा मौका मिलता है। मैं हर भूमिका में टीम को जीत दिलाने की पूरी कोशिश करता हूं।

विज्ञापन

क्या अलग-अलग फॉर्मेट में तैयारी सबसे अहम है?
सुंदर ने कहा कि अलग-अलग परिस्थितियों और फॉर्मेट में खेलना चुनौतीपूर्ण होने के साथ रोमांचक भी होता है। उनका मानना है कि लगातार अच्छी तैयारी ही उन्हें हर मौके के लिए तैयार रखती है। उन्होंने कहा कि कम समय में अलग-अलग फॉर्मेट खेलने के कारण ज्यादा बदलाव की गुंजाइश नहीं होती, इसलिए उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि तैयारी में कोई कमी न रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed