{"_id":"6a56746878057d98900d80cf","slug":"sl-under-19-vs-ind-under-19-1st-youth-test-at-galle-sl-u19-vs-ind-u19-day-2-highlights-2026-07-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND U19 vs SL U19: पहले यूथ टेस्ट में भारत की दमदार वापसी, रायचंदानी-विरक ने अर्धशतकीय पारियों से मचाया धमाल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND U19 vs SL U19: पहले यूथ टेस्ट में भारत की दमदार वापसी, रायचंदानी-विरक ने अर्धशतकीय पारियों से मचाया धमाल
Tue, 14 Jul 2026 11:09 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गाले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गाले
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Tue, 14 Jul 2026 11:09 PM IST
सार
पहले यूथ टेस्ट के दूसरे दिन भारत अंडर-19 ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए बिना कोई विकेट गंवाए 186 रन बनाए। लक्ष्य रायचंदानी (93*) और सागर विरक (87*) की नाबाद पारियों से भारत ने मजबूत शुरुआत की, हालांकि टीम अभी भी श्रीलंका से 238 रन पीछे है।
विज्ञापन
क्रिकेट मैदान की प्रतीकात्मक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पहले यूथ टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय अंडर-19 टीम ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए बिना कोई विकेट गंवाए 186 रन बना लिए। सलामी बल्लेबाज लक्ष्य रायचंदानी और सागर विरक ने नाबाद अर्धशतकीय पारियां खेलकर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। इससे पहले श्रीलंका अंडर-19 टीम ने अपनी पहली पारी 424/9 के स्कोर पर घोषित की। इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को रायचंदानी और विरक ने बेहतरीन शुरुआत दिलाई और दिन का खेल समाप्त होने तक दोनों बल्लेबाज क्रीज पर डटे रहे।
विज्ञापन
रायचंदानी शतक के करीब
लक्ष्य रायचंदानी ने 136 गेंदों में नाबाद 93 रन बनाए। उनकी पारी में 10 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। वह दिन का खेल खत्म होने तक शतक से सिर्फ 7 रन दूर थे। वहीं, सागर विरक ने संयमित बल्लेबाजी करते हुए 215 गेंदों पर नाबाद 87 रन बनाए। उनकी पारी में 12 चौके शामिल रहे। दोनों बल्लेबाजों के बीच अब तक 186 रनों की अटूट साझेदारी हो चुकी है।
श्रीलंका की पहली पारी 424 रन पर घोषित
दूसरे दिन श्रीलंका ने 344/4 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। रात के नाबाद बल्लेबाज सेनुजा वेकुनागोड़ा ने अपनी शानदार पारी को 233 रन तक पहुंचाया। उन्होंने 267 गेंदों का सामना करते हुए 33 चौके और 1 छक्का लगाया। भारतीय ऑफ स्पिनर जेगनाथन हेमुचुदेशन ने उन्हें बोल्ड कर पवेलियन भेजा। हेमुचुदेशन भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 107 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। वेकुनागोड़ा के आउट होने के बाद भारतीय गेंदबाजों ने शानदार वापसी की और केवल 39 रन के भीतर श्रीलंका के चार विकेट चटकाए। इसके बाद मेजबान टीम ने 424/9 पर अपनी पारी घोषित कर दी।
मैच की स्थिति
दिन का खेल समाप्त होने तक भारत का स्कोर 186/0 रहा। भारतीय टीम अभी भी श्रीलंका की पहली पारी के मुकाबले 238 रन पीछे है, लेकिन दोनों सलामी बल्लेबाजों की मजबूत साझेदारी ने टीम को मुकाबले में मजबूती से बनाए रखा है।