फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   ICC Men T20 World Cup 2028: Super 10 Replaces Super 8, Qualification Format and Tournament Structure Explained

ICC T20 World Cup: सुपर-8 की जगह सुपर-10, 2028 विश्व कप का पूरा खेल कैसे बदलेगा? 2026 से कितना अलग; जानें

Wed, 15 Jul 2026 05:42 PM IST
शिवम गर्ग स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 15 Jul 2026 05:42 PM IST
सार

ICC Men's T20 World Cup 2028 Format: बदल गया है टी20 विश्व कप का रोमांच? अब सुपर 8 की जगह दिखेगा सुपर 10 का जलवा और सेमीफाइनल के लिए खेले जाएंगे आईपीएल जैसे धमाकेदार एलिमिनेटर मुकाबले! जानिए पुरुष टी20 विश्व कप के इस नए फॉर्मेट के सारे नियम और साल 2028 के लिए क्वालिफिकेशन का पूरा नया समीकरण सिर्फ एक क्लिक में...

विज्ञापन
ICC Men T20 World Cup 2028: Super 10 Replaces Super 8, Qualification Format and Tournament Structure Explained
टी20 विश्व कप - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

2028 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की मेजबानी में होने वाले पुरुष टी20 विश्व कप के लिए आईसीसी ने फॉर्मेट में बड़ा बदलाव करने का फैसला किया है। आईसीसी ने प्रतियोगिता के दूसरे चरण से लेकर नॉकआउट और क्वालिफिकेशन तक कई अहम बदलाव किए हैं। नए फॉर्मेट का मकसद ज्यादा टीमों को मौका देना और मुकाबलों का रोमांच बढ़ाना है। हालांकि यह बदलाव सिर्फ टी20 के लिए नहीं बल्कि 2027 पुरुष वनडे विश्व कप के फॉर्मेट में भी बदलाव किया है। 

विज्ञापन


अब ग्रुप स्टेज में क्या होगा?
नए प्रारूप के तहत 20 टीमों को अब पांच ग्रुप में बांटा जाएगा और हर ग्रुप में चार-चार टीमें होंगी। पहले प्रतियोगिता में चार ग्रुप होते थे, जिनमें पांच-पांच टीमें शामिल रहती थीं। हर ग्रुप से शीर्ष दो टीमें अगले दौर में पहुंचेंगी।

विज्ञापन

सुपर-8 की जगह सुपर-10 क्यों आया?
इस बार सुपर-8 की जगह सुपर-10 खेला जाएगा। दूसरे चरण में कुल 10 टीमें होंगी, जिन्हें पांच-पांच टीमों के दो ग्रुप में बांटा जाएगा। इससे पहले की तुलना में ज्यादा टीमों को अगले दौर में खेलने का मौका मिलेगा और उभरती टीमों के लिए भी राह आसान हो सकती है।

दूसरे राउंड में अब 8 नहीं, 10 टीमें खेलेंगी

  • पहले ग्रुप स्टेज के बाद सुपर-8 राउंड होता था।
  • अब इसकी जगह सुपर-10 होगा।
  • इससे एसोसिएट (उभरती) टीमों के अगले दौर में पहुंचने की संभावना बढ़ेगी।
पहले राउंड का ग्रुप फॉर्मेट बदला

पहले:
 

  • 20 टीमों को 4 ग्रुप में बांटा जाता था।
  • हर ग्रुप में 5-5 टीमें होती थीं।

अब:

  • 20 टीमों को 5 ग्रुप में बांटा जाएगा।
  • हर ग्रुप में 4-4 टीमें होंगी।

सेमीफाइनल में पहुंचने का रास्ता कैसे बदलेगा?
दोनों ग्रुप की शीर्ष टीम सीधे सेमीफाइनल में पहुंचेगी। इसके बाद आईपीएल की तर्ज पर दो एलिमिनेटर मुकाबले खेले जाएंगे। इनमें एक ग्रुप की दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम का मुकाबला दूसरे ग्रुप की तीसरे स्थान वाली टीम से होगा। इन दोनों मुकाबलों के विजेता बाकी दो सेमीफाइनल स्थान हासिल करेंगे। इसके बाद दो सेमीफाइनल और फिर फाइनल खेला जाएगा।

सेमीफाइनल में पहुंचने का नया नियम

  • दोनों ग्रुप की पहले स्थान पर रहने वाली टीम सीधे सेमीफाइनल में पहुंचेगी।
  • दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमों के बीच आईपीएल की तरह एलिमिनेटर मुकाबले होंगे।

विज्ञापन

एलिमिनेटर कैसे होंगे?

  • ग्रुप-A की दूसरे स्थान वाली टीम बनाम ग्रुप-B की तीसरे स्थान वाली टीम।
  • ग्रुप-B की दूसरे स्थान वाली टीम बनाम ग्रुप-A की तीसरे स्थान वाली टीम।

इन दोनों मैचों के विजेता बाकी दो सेमीफाइनलिस्ट बनेंगे।

इसके बाद क्या होगा?

  • कुल 4 टीमें सेमीफाइनल खेलेंगी।
  • फिर दोनों विजेता फाइनल में भिड़ेंगे।

2028 विश्व कप के क्वालिफिकेशन में क्या बदलाव हुआ?
2026 संस्करण में अंतिम समय पर बांग्लादेश की जगह खेलने वाली स्कॉटलैंड को 2028 टी20 विश्व कप के लिए यूरोप रीजनल फाइनल में सीधे प्रवेश मिलेगा। वहीं 2026 विश्व कप में खेलने वाली वे टीमें, जो 2028 के लिए सीधे क्वालिफाई नहीं कर सकीं, उन्हें ग्लोबल क्वालिफायर खेलना होगा।

बाकी टीमें कैसे करेंगी क्वालिफाई?
ग्लोबल क्वालिफायर की आठ जगहें अफ्रीका, एशिया, यूरोप, अमेरिका और ईस्ट एशिया-प्रशांत क्षेत्र की क्षेत्रीय क्वालिफिकेशन प्रतियोगिताओं से तय होंगी। हर क्षेत्र की शीर्ष टीम और उसके बाद सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाली तीन अन्य टीमें 2028 टी20 विश्व कप का टिकट हासिल करेंगी। ये टीमें पहले से सीधे क्वालिफाई कर चुकी 12 टीमों के साथ मिलकर कुल 20 टीमों का टूर्नामेंट पूरा करेंगी।

  • अफ्रीका से 2 टीमें
  • एशिया से 2 टीमें
  • यूरोप से 2 टीमें
  • अमेरिका से 1 टीम
  • ईस्ट एशिया-प्रशांत क्षेत्र से 1 टीम

क्या नए नियम अभी से लागू हो गए हैं?
आईसीसी के डेवलपमेंट और चीफ एग्जीक्यूटिव्स कमेटी ने इन बदलावों की सिफारिश की है और उन्हें मंजूरी भी मिल चुकी है। हालांकि, इन्हें अंतिम स्वीकृति इस साल नवंबर में आईसीसी की फाइनेंस एंड कमर्शियल अफेयर्स कमेटी की समीक्षा के बाद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed