फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Nicholas Pooran's 31-Ball Century Overshadowed as Washington Freedom Pull Off Record T20 Chase
IND Inning
61/1 (10 ov)
Rohit Sharma 10(18)*
Virat Kohli 15 (12)
England elected to bowl

Records: 31 गेंद में पूरन का शतक! 266 रन बनाकर भी हारी उनकी टीम! क्या इससे ज्यादा रोमांचक टी20 मैच हो सकता है?

Thu, 16 Jul 2026 04:17 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 16 Jul 2026 04:17 PM IST
सार

मेजर लीग क्रिकेट 2026 में एमआई न्यूयॉर्क और वॉशिंगटन फ्रीडम के बीच मुकाबला टी20 इतिहास के सबसे यादगार मैचों में शामिल हो गया। निकोलस पूरन ने सिर्फ 31 गेंदों में शतक जड़कर एमआई न्यूयॉर्क को 266/9 तक पहुंचाया, लेकिन स्टीव स्मिथ और एंड्रीज गौस की रिकॉर्ड साझेदारी के दम पर वॉशिंगटन फ्रीडम ने जबरदस्त जीत हासिल की।

विज्ञापन
Nicholas Pooran's 31-Ball Century Overshadowed as Washington Freedom Pull Off Record T20 Chase
स्मिथ और गॉस - फोटो : Twitter

विस्तार

मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) 2026 में एमआई न्यूयॉर्क और वॉशिंगटन फ्रीडम के बीच खेला गया मुकाबला टी20 क्रिकेट के इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा। इस मैच में निकोलस पूरन ने 31 गेंदों में तूफानी शतक जड़कर रिकॉर्ड बनाया, लेकिन उनकी पारी भी टीम को जीत नहीं दिला सकी। वॉशिंगटन फ्रीडम ने 267 रन के लक्ष्य का सफल पीछा कर पुरुष टी20 क्रिकेट का नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया।

विज्ञापन

पूरन ने मचाया बल्ले से तूफान
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए एमआई न्यूयॉर्क ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 266 रन बनाए। क्विंटन डिकॉक ने 24 गेंदों में 51 रन और कीरोन पोलार्ड ने 25 गेंदों में 65 रन की तेज पारी खेली। हालांकि, सबसे बड़ी चर्चा निकोलस पूरन की बल्लेबाजी रही। उन्होंने महज 14 गेंदों में अर्धशतक और 31 गेंदों में शतक पूरा किया। पूरन ने 33 गेंदों पर 106 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और 13 छक्के शामिल थे। उनका शतक पुरुष टी20 इतिहास का संयुक्त रूप से छठा सबसे तेज और 31 गेंदों में बना तीसरा सबसे तेज शतक है।

पुरुष टी20 में सबसे तेज शतक

बल्लेबाज गेंद टीम विरोधी वर्ष
साहिल चौहान 27 एस्टोनिया साइप्रस 2024
उर्विल पटेल 28 गुजरात त्रिपुरा 2024
अभिषेक शर्मा 28 पंजाब मेघालय 2024
मुहम्मद फरहाद 29 तुर्की बुल्गारिया 2025
क्रिस गेल 30 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पुणे वॉरियर्स इंडिया 2013
उर्विल पटेल 31 गुजरात सर्विसेज 2025
निकोलस पूरन 31 एमआई न्यूयॉर्क वॉशिंगटन फ्रीडम 2026
विज्ञापन
विज्ञापन

स्मिथ और गौस ने पलट दी बाजी
 

  • 267 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी वॉशिंगटन फ्रीडम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम 10 रन पर दो विकेट गंवा चुकी थी। इसके बाद कप्तान स्टीव स्मिथ और एंड्रीज गौस ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया।
  • दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 241 रन की रिकॉर्ड साझेदारी की। गौस ने 51 गेंदों में 132 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 12 छक्के शामिल रहे। वहीं स्मिथ 48 गेंदों पर नाबाद 110 रन बनाकर लौटे।
  • वॉशिंगटन ने 18.4 ओवर में 270/4 का स्कोर बनाकर मैच आठ गेंद शेष रहते जीत लिया। इस मुकाबले में कुल 51 छक्के लगे, जो किसी पुरुष टी20 मैच में पहली बार हुआ।
विज्ञापन

पुरुष टी20 में सबसे बड़ा सफल रन चेज
लक्ष्य स्कोर विजेता टीम खिलाफ साल
267 270/4 (18.4 ओवर) वॉशिंगटन फ्रीडम एमआई न्यूयॉर्क 2026
265 265/4 (18.5 ओवर) पंजाब किंग्स दिल्ली कैपिटल्स 2026
262 262/2 (18.4 ओवर) पंजाब किंग्स कोलकाता नाइट राइडर्स 2024

पुरुष टी20 में सबसे बड़ी साझेदारियां
साझेदारी विकेट बल्लेबाज टीम खिलाफ साल
258* पहला केंडल काडोवाकी-फ्लेमिंग,
लैकलन यानामोटो-लेक
जापान चीन 2024
241 पहला लिटन दास, तंजीद हसन तमीम ढाका कैपिटल दुर्बार राजशाही 2025
241 तीसरा एंड्रीज गौस, स्टीव स्मिथ वॉशिंगटन फ्रीडम एमआई न्यूयॉर्क 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed