फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   IND vs SL: Sanjay Manjrekar and Murali Kartik clash on live show; Video Viral on Social Media, Full Matter

IND vs SL: लाइव शो में भिड़े दो दिग्गज, कार्तिक ने उड़ाया मजाक तो मांजरेकर ने चेहरे पर किया कमेंट; जानें मामला

Tue, 18 Aug 2026 01:38 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गॉल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गॉल Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 18 Aug 2026 01:38 PM IST
सार

मुरली कार्तिक और संजय मांजरेकर के बीच लाइव शो के दौरान बहसबाजी देखने को मिली। दोनों ने शो के दौरान एक दूसरे पर बुरे कमेंट्स किए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है...

विज्ञापन
IND vs SL: Sanjay Manjrekar and Murali Kartik clash on live show; Video Viral on Social Media, Full Matter
मुरली कार्तिक और संजय मांजरेकर - फोटो : PTI

विस्तार

भारत के दो पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर लाइव शो के दौरान भिड़ गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दरअसल, यह घटना भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में जारी टेस्ट के तीसरे दिन घटी। तीसरे दिन लंच ब्रेक के दौरान स्टूडिया में मौजूद मुरली कार्तिक ने गॉल में कमेंटेटर बॉक्स में मौजूद संजय मांजरेकर के पाउट पर लाइव चर्चा के दौरान तंज कसा।
विज्ञापन


कार्तिक ने कहा कि पाउट की वजह से कभी-कभी मांजरेकर क्या कह रहे हैं, यह समझना मुश्किल हो जाता है। इस पर मांजरेकर ने कार्तिक के चेहरे का मजाक उड़ाया। साथ ही डायरेक्टर से कैमरे का एंगल बदलकर अजिंक्य रहाणे पर ले जाने को कहा। रहाणे भी उस वक्त स्टूडियो में ही मौजूद थे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला, किसने क्या कहा?
 
  • कार्तिक स्टूडियो से यह कहते हुए सुनाई दिए- यहां मौजूद सभी लोगों की ओर से एक बड़ी गुजारिश है कि आपके होंठ बनाने का अंदाज (Pout) जबरदस्त है, लेकिन उसकी वजह से हम आपकी बात समझ नहीं पाते। इसलिए, प्लीज, होंठ बनाने का यह अंदाज थोड़ा कम करें।'
  • यहां स्थिति तब बिगड़ी, जब मांजरेकर ने कार्तिक के चेहरे पर कमेंट किया। इसके जवाब में मांजरेकर ने कहा, 'यह एक भद्दा कमेंट था। क्या हम कट कर सकते हैं। क्या हम एक स्प्लिट स्क्रीन तैयार कर सकते हैं और कैमरा को दूसरे इंसान की ओर मोड़ सकते हैं, क्योंकि उन्हें देखकर बात करना ज्यादा सुकूनदायक है और उनका चेहरा भी सुंदर है।'
  • मांजरेकर ने आगे कहा, 'मैं बस सोच रहा हूं- शानदार (सुपर्ब), शानदार, शानदार, मुरली कार्तिक की आवाज में, उन्हें खुद को आईने में देखते हुए।' दरअसल, कार्तिक कभी कभी कमेंट्री करते हुए सुपर्ब शब्द का काफी इस्तेमाल करते हैं।
  • इस पर कार्तिक ने जवाब देते हुए कहा, 'मैं कभी अपना चेहरा शीशे में नहीं देखता हूं। आप ऐसा करते होंगे। आप ही सिर्फ ऐसा करते हैं।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sensei Kraken Zero (@yearofthekraken)


मांजरेकर ने फिर संभाली स्थिति
हालांकि, बात ज्यादा बिगड़ने से पहले ही मांजरेकर ने स्थिति को संभाल लिया। उन्होंने सुझाव दिया कि दोनों के बीच होने वाली बहस फैंस के लिए खूब मनोरंजन का मौका बन सकती है। मांजरेकर ने कहा, 'आईने में खुद को देखने की एक वजह है। आपके लिए, मैं समझ सकता हूं कि यह बहुत प्रेरणादायक नहीं है। खैर, हम दोनों यहां अपनी सीमाएं पार करने वाले हैं और सोशल मीडिया को इसका पूरा मजा लेने का मौका मिल जाएगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed