सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   India vs England T20 World Cup 2026 Semifinal: Battle of Runs, Sixes and Wickets at Wankhede

अनुभव या आक्रामकता: सेमीफाइनल की जंग में कौन पड़ेगा भारी? भारत-इंग्लैंड मैच में सबसे ज्यादा रन-विकेट किसके नाम

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Swapnil Shashank Updated Tue, 03 Mar 2026 03:43 PM IST
विज्ञापन
सार

भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सेमीफाइनल से पहले आंकड़े रोमांच बढ़ा रहे हैं। रन बनाने से लेकर, छक्कों और विकेटों में भी कड़ी टक्कर है। हार्दिक पांड्या और वरुण चक्रवर्ती अहम भूमिका निभा सकते हैं। वानखेड़े में बड़ा मुकाबला तय करेगा कि इतिहास दोहराया जाएगा या नई कहानी लिखी जाएगी।

India vs England T20 World Cup 2026 Semifinal: Battle of Runs, Sixes and Wickets at Wankhede
भारत बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में पांच मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड आमने-सामने होंगे। यह सिर्फ एक मुकाबला नहीं, बल्कि आंकड़ों, इतिहास और मौजूदा फॉर्म की टक्कर भी है। इंग्लैंड के खिलाफ भारत का पलड़ा भारी रहा है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या इतिहास भारत के साथ खड़ा रहेगा या इंग्लैंड सेमीफाइनल में कहानी बदल देगा?
Trending Videos


दोनों टीमों के बीच टी20 विश्वकप में यह लगातार तीसरा सेमीफाइनल मुकाबला है। 2022 में इंग्लैंड ने 10 विकेट से जीत हासिल की थी और फिर खिताब भी जीता था, जबकि 2024 में भारत ने इंग्लैंड को 68 रन से हराया था और फिर खिताब भी जीता था। ऐसे में एक बार फिर क्या दोनों के बीच विजेता ही चैंपियन बनेगा? यह तो वक्त ही बताएगा। उससे पहले आइए जानते हैं कि दोनों टीमों के बीच सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज और सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज कौन हैं...
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों के बीच टी20 में सबसे ज्यादा रन
भारत-इंग्लैंड टी20 इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। कोहली ने 21 मुकाबलों में 648 रन बनाए हैं, स्ट्राइक रेट 135 का रहा है और पांच अर्धशतक भी उनके नाम हैं। बड़े मैचों में उनका बल्ला अक्सर बोलता है, लेकिन अब वह टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले चुके हैं।  उनके ठीक पीछे इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज जोस बटलर हैं। बटलर ने भारत के खिलाफ 27 मैचों में 644 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 143 का है। पांच अर्धशतक और कई मैच जिताऊ पारियां उन्हें बेहद खतरनाक बनाती हैं। इस सूची में रोहित शर्मा (467 रन), हार्दिक पांड्या (414 रन) और जेसन रॉय (356 रन) भी शामिल हैं। वहीं, छठे नंबर पर सूर्यकुमार यादव हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 13 टी20 में 349 रन बनाए हैं। यानी सेमीफाइनल में हार्दिक और सूर्यकुमार पर पूरी जिम्मेदारी होगी।

भारत-इंग्लैंड टी20 में सबसे ज्यादा रन
खिलाड़ी मैच रन स्ट्राइक रेट शतक अर्धशतक
विराट कोहली 21 648 135.00 0 5
जोस बटलर 27 644 143.75 0 5
रोहित शर्मा 16 467 139.82 1 3
हार्दिक पांड्या 20 414 148.38 0 3
जेसन रॉय 15 356 131.85 0 1
सूर्यकुमार यादव 13 349 171.92 1 1

कौन है असली सिक्सर किंग?
टी20 में छक्के मैच का रुख बदल देते हैं। भारत-इंग्लैंड मुकाबलों में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में भी कड़ी टक्कर है। जोस बटलर ने भारत के खिलाफ 27 छक्के जड़े हैं। वहीं हार्दिक पांड्या 25 छक्कों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ पांच मैचों में 22 छक्के लगाकर अपनी ताकत का परिचय दिया है। जेसन रॉय (20) और विराट कोहली (19) भी इस रेस में हैं।  वानखेड़े की छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड को देखते हुए यह मुकाबला छक्कों की बारिश में तब्दील हो सकता है। ऐसे में हार्दिक और अभिषेक पर बड़ी जिम्मेदारी होगी, जबकि बटलर से सावधान रहना होगा।

भारत-इंग्लैंड टी20 में सबसे ज्यादा छक्के
खिलाड़ी छक्के
जोस बटलर 27
हार्दिक पांड्या 25
अभिषेक शर्मा 22
जेसन रॉय 20
विराट कोहली 19

विकेटों का बादशाह कौन?
जहां बल्लेबाज सुर्खियां बटोरते हैं, वहीं गेंदबाज मैच जिताते हैं। भारत-इंग्लैंड टी20 मुकाबलों में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस जॉर्डन के नाम है। जॉर्डन ने भारत के खिलाफ 16 मैचों में 24 विकेट झटके हैं और एक बार चार विकेट भी ले चुके हैं। भारत की ओर से हार्दिक पांड्या ने 19 विकेट लेकर ऑलराउंड प्रदर्शन किया है। इसके बाद नाम युजवेंद्र चहल का आता है। उन्होंने 11 मैचों में 16 विकेट लिए हैं। 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ उनका 6/25 का प्रदर्शन आज भी याद किया जाता है। इंग्लैंड के स्पिनर आदिल रशीद ने भारत के खिलाफ 14 विकेट चटकाए हैं और उनका इकोनॉमी भी काबिले तारीफ रहा है। वहीं मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने सिर्फ पांच मैचों में 14 विकेट लेकर इंग्लिश बल्लेबाजों को काफी परेशान किया है।

भारत-इंग्लैंड टी20 मुकाबलों में सबसे ज्यादा विकेट
खिलाड़ी मैच विकेट सर्वश्रेष्ठ
गेंदबाजी
इकोनॉमी
क्रिस जॉर्डन 16 24 4/27 9.28
हार्दिक पांड्या 20 19 4/33 8.26
युजवेंद्र चहल 11 16 6/25 8.04
जोफ्रा आर्चर 11 14 4/33 8.95
आदिल रशीद 18 14 1/14 7.50
वरुण चक्रवर्ती 5 14 5/24 7.66
जसप्रीत बुमराह 5 9 3/14 5.34

हेड-टू-हेड: किसका पलड़ा भारी?
आंकड़े बताते हैं कि टी20 में भारत का पलड़ा इंग्लैंड पर भारी रहा है। 29 में से 17 मुकाबले भारत ने जीते हैं, लेकिन सेमीफाइनल जैसे बड़े मंच पर इतिहास से ज्यादा अहम होता है मौजूदा फॉर्म और दबाव झेलने की क्षमता। इंग्लैंड सुपर-8 के सभी मैच जीतकर आया है, जबकि भारत ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई है। वानखेड़े की पिच बल्लेबाजों को रास आती है, लेकिन यहां दबाव भी उतना ही बड़ा होता है। एक छोटी सी गलती मैच का रुख बदल सकती है। फाइनल आठ मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा, लेकिन उससे पहले पांच मार्च की रात तय करेगी कि कौन खिताब से एक कदम दूर पहुंचेगा। आंकड़ों की लड़ाई तो बराबरी की है, लेकिन असली कहानी वानखेड़े के मैदान पर लिखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed