{"_id":"69e067fe35cd9a1565072fd2","slug":"ipl-2026-controversy-csk-complains-to-bcci-over-dj-remarks-and-song-during-rcb-clash-2026-04-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL में नया विवाद: चिन्नास्वामी के डीजे पर क्यों भड़की चेन्नई की टीम? 'डोसा-इडली-सांभर' को लेकर BCCI से शिकायत","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
IPL में नया विवाद: चिन्नास्वामी के डीजे पर क्यों भड़की चेन्नई की टीम? 'डोसा-इडली-सांभर' को लेकर BCCI से शिकायत
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Swapnil Shashank
Updated Thu, 16 Apr 2026 10:10 AM IST
विज्ञापन
सार
आईपीएल 2026 में सीएसके और आरसीबी के मैच के दौरान डीजे द्वारा बजाए गए एक विवादित गाने और की गई टिप्पणियों ने नया बवाल खड़ा कर दिया है। सीएसके ने इसे अपमानजनक बताते हुए बीसीसीआई से शिकायत की है। बोर्ड ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह विवाद सिर्फ एक गाने तक सीमित नहीं है, बल्कि मैच के दौरान खिलाड़ियों को लेकर की गई टिप्पणियों पर भी सवाल उठे हैं, जिससे लीग में आचार संहिता और मैच प्रबंधन को लेकर नई बहस शुरू हो गई है।
आईपीएल में नया विवाद
- फोटो : IANS
विज्ञापन
विस्तार
आईपीएल 2026 में एक नया विवाद सामने आया है। चेन्नई सुपर किंग्स ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से (BCCI) से शिकायत की है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच के दौरान बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में डीजे द्वारा बजाए गए गाने और की गई टिप्पणियां अच्छी नहीं थीं। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, सीएसके ने शिकायत दर्ज करवाई है, उसमें कहा गया है कि मैच के दौरान 'डोसा, इडली, सांभर, चटनी' वाला वायरल गाना बजाया गया। यह गाना गना अप्पू ने गाया है और अक्सर सोशल मीडिया पर साउथ इंडियन स्टीरियोटाइप से जोड़कर इस्तेमाल किया जाता है। ।
Trending Videos
बीसीसीआई ने शिकायत पर शुरू की जांच
एक शीर्ष आईपीएल अधिकारी ने इस मामले की पुष्टि करते हुए इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि हमें सीएसके से शिकायत मिली है और हम इस मामले की जांच कर रहे हैं। इस बयान से साफ है कि मामला अब आधिकारिक तौर पर बोर्ड के संज्ञान में है और आगे कार्रवाई संभव है।

सीएसके बनाम केकेआर
- फोटो : IANS/ANI
सीएसके मैनेजमेंट की कड़ी प्रतिक्रिया
सीएसके के मैनेजिंग डायरेक्टर काशी विश्वनाथन ने भी इस मुद्दे पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा, 'डीजे आमतौर पर घरेलू टीम का समर्थन करते हैं, लेकिन चिन्नास्वामी स्टेडियम में स्थिति अलग थी। हमारे खिलाड़ियों के खिलाफ कुछ टिप्पणियां की गईं, इसी वजह से हमने बीसीसीआई को पत्र लिखा है।' उन्होंने आगे यह भी जोड़ा, 'डीजे का काम विपक्षी खिलाड़ियों का अपमान करना नहीं है।'

पुराने विवाद से भी जुड़ा है गाना
यह गाना चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच पुरानी प्रतिद्वंद्विता से भी जुड़ा रहा है। फैंस अक्सर इसे सोशल मीडिया पर इस्तेमाल करते रहे हैं। पिछले साल जितेश शर्मा का इस गाने को गाते हुए वीडियो भी सामने आया था, जिस पर सीएसके के फैंस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। उस घटना के बाद सीएसके के मैनेजमेंट ने कथित तौर पर अधिक स्पष्ट दिशानिर्देश लागू किए, ताकि डीजे विपक्षी खिलाड़ियों या फैंस को निशाना बनाने से बचें।
काशी विश्वनाथन ने इस मामले पर कहा, 'जितेश वाली घटना के बाद इसे काफी समय से नहीं दोहराया गया था। डीजे का काम विपक्षी खिलाड़ियों पर टिप्पणी करना नहीं है। इसके अलावा, हम खुद को भाग्यशाली मानते हैं कि हमारे पास बड़ी संख्या में हमारा समर्थन करने वाला शानदार फैनबेस है।'

😭😭😭😭😭wathaaaaa…
— allenselva🇦🇷 ⭐️ ⭐️⭐️ (@allenselva24) March 28, 2025
DJ un kunja kuduuuu pic.twitter.com/DSrE8dX7mV
धोनी के साथ काशी विश्वनाथन
- फोटो : twitter
मैच के दौरान टिप्पणियों पर भी आपत्ति
सीएसके टीम मैनेजमेंट ने सिर्फ गाने ही नहीं, बल्कि मैच के दौरान डीजे द्वारा खिलाड़ियों के आउट होने पर की गई टिप्पणियों पर भी आपत्ति जताई। एक सीएसके अधिकारी ने कहा, 'डीजे वहां प्रतिद्वंद्वियों को कमतर दिखाने या उनका अपमान करने के लिए नहीं होते।' अब यह देखने वाली बात होगी कि बीसीसीआई इस पर क्या एक्शन लेता है।

पॉइंट्स टेबल में दोनों टीमों की स्थिति
इस विवाद के बीच आरसीबी शानदार फॉर्म में है और लखनऊ सुपर जाएंट्स को हराकर अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन अब तक निराशाजनक रहा है और टीम पांच मैचों में चार अंकों के साथ आठवें स्थान पर है।