सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   IPL 2026: Rohit Sharma Credits Mumbai Indians for Shaping His Leadership Journey
PBKS Inning
0/0 ( ov)
Target: 220
Innings Break : Punjab Kings elected to bowl

IPL 2026: मुंबई इंडियंस में हिटमैन के 15 साल पूरे, भावुक होकर कहा- यहीं सीखी कप्तानी की असली कला

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Swapnil Shashank Updated Sat, 11 Apr 2026 03:50 PM IST
विज्ञापन
सार

रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के साथ 15 साल पूरे होने पर भावुक संदेश देते हुए कहा कि इसी फ्रेंचाइजी ने उन्हें लीडर बनने की कला सिखाई। उन्होंने पांच खिताबों का श्रेय पूरी टीम और मैनेजमेंट को दिया और इस सफर को खास बनाने के लिए सभी का आभार जताया।

IPL 2026: Rohit Sharma Credits Mumbai Indians for Shaping His Leadership Journey
रोहित शर्मा - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

रोहित शर्मा ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस के साथ अपने 15 साल पूरे होने पर भावुक संदेश साझा किया। उन्होंने इस लंबे सफर के लिए टीम, सपोर्ट स्टाफ और फ्रेंचाइजी मैनेजमेंट का दिल से आभार जताया। रोहित ने साफ कहा कि जो कुछ भी उन्होंने हासिल किया है, वह टीम के सामूहिक प्रयास का नतीजा है।
Trending Videos

'आप सभी के बिना यह संभव नहीं था'
रोहित ने अपने साथियों और स्टाफ को धन्यवाद देते हुए कहा, 'आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद, जिन्होंने इस सफर को इतना खास बनाया। पॉली, हार्दिक, सूर्या, शार्दुल, माली, कोच और आप सभी का शुक्रिया। आप लोगों के प्रयास के बिना यह सब मेरे लिए संभव नहीं होता। यह टीम बहुत ही खास है, यह फ्रेंचाइजी बहुत खास है और इसमें जुड़े लोग भी बेहद खास हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच खिताब, लेकिन टीमवर्क सबसे अहम
रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने पांच आईपीएल खिताब जीते हैं, लेकिन उन्होंने इन उपलब्धियों का श्रेय सिर्फ खुद को नहीं दिया। उन्होंने कहा कि यह सफलता पूरी टीम के सामूहिक प्रयास का नतीजा है, न कि किसी एक खिलाड़ी की व्यक्तिगत चमक का।

'यहीं सीखी लीडर बनने की कला'
रोहित ने अपने करियर के अहम पड़ावों को याद करते हुए फ्रेंचाइजी के मालिकों और मैनेजमेंट का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा, 'हमने पांच ट्रॉफी जीतीं, लेकिन हम सभी जानते हैं कि यह पूरी टीम के प्रयास के बिना संभव नहीं था। आकाश अंबानी यहां नहीं हैं, भाभी भी नहीं हैं, लेकिन मैं उन्हें भी दिल से धन्यवाद देना चाहता हूं। उनका समर्थन उस समय मेरे लिए बेहद जरूरी था, जिससे मैं एक कप्तान और खिलाड़ी के रूप में आगे बढ़ सका। अगर यह फ्रेंचाइजी नहीं होती, तो मैं लीडर बनने की कला नहीं सीख पाता।'

टीम का साथ बना सबसे बड़ी ताकत
रोहित ने आगे कहा कि टीम के हर सदस्य ने उन्हें एक बेहतर लीडर बनने में मदद की। उन्होंने कहा, 'बहुत से लोग हैं जिनका धन्यवाद करना है। कई लोगों ने मुझे लीडरशिप रोल में बढ़ने में मदद की और अब एक खिलाड़ी के रूप में भी सभी का भरपूर समर्थन मिला है।'

'इस विरासत को और ऊंचा ले जाना है'
अपने संदेश के अंत में रोहित ने फ्रेंचाइजी से जुड़े हर व्यक्ति को धन्यवाद देते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, 'जो लोग यहां नहीं हैं, उन्हें भी मैं दिल से धन्यवाद कहना चाहता हूं। इस खास सफर को बनाने के लिए सभी का शुक्रिया। जैसे पॉली कहते हैं, यह सिलसिला आगे भी जारी रहना चाहिए। आइए इस फ्रेंचाइजी की विरासत को और ऊंचा ले जाएं। धन्यवाद।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed