{"_id":"69df68cc3f36da571c08f142","slug":"is-rinku-singh-overhyped-kris-srikkanth-questions-kkr-star-s-role-ipl-2026-csk-vs-kkr-2026-04-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2026: क्या रिंकू को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया? KKR की हार के बाद इस दिग्गज ने स्टार क्रिकेटर पर साधा निशाना","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
IPL 2026: क्या रिंकू को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया? KKR की हार के बाद इस दिग्गज ने स्टार क्रिकेटर पर साधा निशाना
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Swapnil Shashank
Updated Wed, 15 Apr 2026 04:00 PM IST
विज्ञापन
सार
भारत के पूर्व क्रिकेटर कृष्णमाचारी श्रीकांत ने रिंकू सिंह को ओवरहाइप्ड बताते हुए उनकी बल्लेबाजी और नंबर-पांच की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि रिंकू को फिनिशर के रूप में खेलना चाहिए। केकेआर की लगातार हार और कमजोर बल्लेबाजी टीम के लिए बड़ी चिंता बनी हुई है।
रिंकू सिंह
- फोटो : IANS
विज्ञापन
विस्तार
आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स की लगातार खराब प्रदर्शन के बीच अब टीम के खिलाड़ियों पर सवाल उठने लगे हैं। चेन्नई में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 32 रन की हार के बाद भारत के पूर्व कप्तान के श्रीकांत ने रिंकू सिंह के प्रदर्शन पर गंभीर टिप्पणी की है।
Trending Videos
'रिंकू नंबर-5 के लिए सही नहीं'
श्रीकांत ने साफ कहा कि रिंकू सिंह नंबर-पांच की भूमिका के लिए फिट नहीं हैं और वह लंबी पारी खेलने में सक्षम नहीं दिखते। उन्होंने कहा, 'रिंकू सिंह कोई बहुत विस्फोटक बल्लेबाज नहीं हैं। उन्होंने कभी पांच गेंदों पर पांच छक्के लगाए थे और हम आज भी उसी की बात करते हैं। वह स्ट्राइक रोटेट कर सकते हैं, लेकिन जब रन रेट 10-12 से ऊपर जाता है तो उन्हें दिक्कत होती है। वह ऐसा नहीं कर सकते।'

फिनिशर रोल ज्यादा बेहतर
श्रीकांत का मानना है कि रिंकू को नंबर-सात पर फिनिशर की भूमिका में ही खेलना चाहिए। उन्होंने कहा, 'रिंकू नंबर-सात के लिए ज्यादा उपयुक्त हैं। जब पांच ओवर में 50 रन चाहिए हों, तब वह अच्छा कर सकते हैं। लेकिन उन्हें नंबर-पांच पर भेजकर पारी बनाने की जिम्मेदारी देना सही नहीं है।'
सीएसके के खिलाफ फिर फ्लॉप
सीएसके के खिलाफ मैच में रिंकू सिंह 79/3 के स्कोर पर बल्लेबाजी करने आए थे, जब टीम को तेज रन बनाने की जरूरत थी, लेकिन वह सिर्फ छह रन (12 गेंद) बनाकर नूर अहमद का शिकार बन गए। उनकी इस धीमी पारी ने टीम पर दबाव और बढ़ा दिया, जिसके बाद केकेआर 160/7 तक ही पहुंच सकी।

पिछले सीजन जैसा प्रदर्शन नहीं
रिंकू सिंह 2023 में पांच गेंदों पर पांच छक्के लगाकर स्टार बने थे, लेकिन उसके बाद वह उस स्तर का प्रदर्शन दोहरा नहीं सके हैं। आईपीएल 2023 में उन्होंने 14 मैचों में 474 रन बनाए थे। हालांकि, इसके बाद पिछले सीजन में वह 220 रन का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके। इस सीजन वह पांच मैच में सिर्फ 78 रन ही बना सके। ये आंकड़े उनके गिरते प्रदर्शन की कहानी बयां करते हैं।
फिन एलेन पर भी सवाल
श्रीकांत ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाज फिन एलेन पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, 'टीम की सबसे बड़ी समस्या यह है कि अंगकृष रघुवंशी को छोड़कर किसी भी बल्लेबाज ने इंटेंट नहीं दिखाया। फिन एलेन को यहां फर्क डालना चाहिए था, लेकिन वह सबसे ज्यादा संघर्ष कर रहे हैं।' उन्होंने आगे कहा कि एलेन बार-बार एक ही तरह के शॉट खेलकर आउट हो रहे हैं और टीम को अब दूसरे विकल्प पर विचार करना चाहिए।

केकेआर की बल्लेबाजी बनी सबसे कमजोर कड़ी
श्रीकांत ने केकेआर की बल्लेबाजी को इस सीजन की सबसे कमजोर लाइन-अप करार दिया। चार मैच हारने के बाद टीम अंक तालिका में सबसे नीचे है और कप्तान अजिंक्य रहाणे पर भी दबाव बढ़ता जा रहा है।
आगे की चुनौती
केकेआर को अब अपने अगले मैचों में रणनीति बदलनी होगी। टीम का सामना मजबूत गुजरात टाइटंस से होने वाला है, जिसके बाद राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच होगा। अगर टीम ने जल्द सुधार नहीं किया, तो प्लेऑफ की उम्मीदें खत्म हो सकती हैं।

कमेंट
कमेंट X