{"_id":"6a61bd73c73b3b02e8009b91","slug":"ravi-shastri-picks-india-england-all-time-odi-11-ms-dhoni-named-captain-see-full-team-2026-07-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारत-इंग्लैंड की संयुक्त ऑलटाइम वनडे-11: रवि शास्त्री ने किसे सौंपी कप्तानी? गंभीर-जहीर और एंडरसन को जगह नहीं","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
भारत-इंग्लैंड की संयुक्त ऑलटाइम वनडे-11: रवि शास्त्री ने किसे सौंपी कप्तानी? गंभीर-जहीर और एंडरसन को जगह नहीं
Thu, 23 Jul 2026 12:36 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 23 Jul 2026 12:36 PM IST
सार
भारत के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने भारत और इंग्लैंड की संयुक्त ऑलटाइम वनडे इलेवन चुनी है। उन्होंने एमएस धोनी को कप्तान बनाया है, जबकि जोस बटलर को विराट कोहली से ऊपर बल्लेबाजी क्रम में रखा है। शास्त्री की टीम में जेम्स एंडरसन, गौतम गंभीर और सौरव गांगुली जैसे दिग्गजों को जगह नहीं मिली।
विज्ञापन
रवि शास्त्री की प्लेइंग-11
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के पूर्व क्रिकेटर और पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने भारत और इंग्लैंड के खिलाड़ियों को मिलाकर अपनी ऑलटाइम वनडे इलेवन चुनी है। शास्त्री की टीम में कई बड़े नाम शामिल हैं, लेकिन कुछ फैसलों ने क्रिकेट प्रशंसकों को हैरान भी किया है। उन्होंने टीम की कमान पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को सौंपी है, जबकि इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन, भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर को जगह नहीं दी।
विज्ञापन
सचिन-रोहित करेंगे पारी की शुरुआत
- 'स्काई स्पोर्ट्स' से बातचीत में रवि शास्त्री ने अपनी पसंदीदा भारत-इंग्लैंड संयुक्त वनडे टीम का चयन किया। उन्होंने सलामी बल्लेबाज के तौर पर सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा को चुना।
- सचिन का इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में शानदार रिकॉर्ड रहा है। वहीं रोहित शर्मा ने हाल ही में लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे वनडे में 138 रन की शानदार पारी खेलकर अपनी दावेदारी और मजबूत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोहली से पहले बटलर को दी जगह
शास्त्री का सबसे चौंकाने वाला फैसला बल्लेबाजी क्रम में देखने को मिला। उन्होंने जोस बटलर को नंबर-तीन पर रखा, जबकि विराट कोहली को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए चुना। इसके बाद बाएं हाथ के पूर्व भारतीय बल्लेबाज युवराज सिंह को पांचवें स्थान पर जगह दी गई, जिनका इंग्लैंड के खिलाफ प्रदर्शन हमेशा प्रभावशाली रहा है।

धोनी बने कप्तान, कपिल-स्टोक्स ऑलराउंडर
ऑलराउंडर के तौर पर रवि शास्त्री ने भारत के पहले विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव और इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी बेन स्टोक्स को चुना। विकेटकीपर की जिम्मेदारी एमएस धोनी को दी गई। इतना ही नहीं, शास्त्री ने टीम की कप्तानी भी धोनी को सौंपते हुए उन पर पूरा भरोसा जताया।

गेंदबाजी में बुमराह अकेले तेज गेंदबाज
गेंदबाजी विभाग में शास्त्री ने दो स्पिनरों हरभजन सिंह और आदिल रशीद को शामिल किया। तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी सिर्फ जसप्रीत बुमराह को दी गई। सबसे हैरानी की बात यह रही कि इंग्लैंड के किसी भी तेज गेंदबाज को अंतिम एकादश में जगह नहीं मिली। जेम्स एंडरसन जैसे दिग्गज भी टीम से बाहर रहे। हालांकि, शास्त्री ने जहीर खान को 12वें खिलाड़ी के रूप में चुना।

गांगुली और गंभीर भी नहीं बना सके जगह
शास्त्री की इस टीम में सौरव गांगुली और गौतम गंभीर जैसे भारतीय दिग्गजों का नाम भी नहीं है। गांगुली ने इंग्लैंड की धरती पर कप्तान और बल्लेबाज दोनों के रूप में कई यादगार पारियां खेली थीं, जबकि गंभीर भी इंग्लैंड के खिलाफ भारत के भरोसेमंद बल्लेबाज रहे हैं।

रवि शास्त्री की भारत-इंग्लैंड ऑलटाइम वनडे-11: सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा, जोस बटलर, विराट कोहली, युवराज सिंह, कपिल देव, बेन स्टोक्स, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), आदिल रशीद, हरभजन सिंह, जसप्रीत बुमराह। (12वां खिलाड़ी: जहीर खान)