{"_id":"6a0aa2a5e91bb5f7ac09a75f","slug":"riyan-parag-slams-rajasthan-royals-after-third-straight-defeat-against-dc-ipl-2026-2026-05-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2026: 'ऐसा खेलेंगे तो टॉप-चार के लायक नहीं', हार के बाद अपनी ही टीम पर भड़के रियान पराग, जानें क्या कहा","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
IPL 2026: 'ऐसा खेलेंगे तो टॉप-चार के लायक नहीं', हार के बाद अपनी ही टीम पर भड़के रियान पराग, जानें क्या कहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 18 May 2026 10:55 AM IST
विज्ञापन
सार
राजस्थान रॉयल्स को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद कप्तान रियान पराग अपनी टीम के प्रदर्शन से बेहद निराश नजर आए। पराग ने साफ कहा कि अगर टीम इसी तरह खेलती रही तो वह टॉप-4 में जगह पाने की हकदार नहीं है। राजस्थान ने सीजन की शुरुआत लगातार चार जीत के साथ की थी, लेकिन पिछले आठ मैचों में सिर्फ दो जीत के कारण अब प्लेऑफ की राह मुश्किल हो गई है।
रियान पराग
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
आईपीएल 2026 में शानदार शुरुआत करने वाली राजस्थान रॉयल्स अब लगातार हार के बाद मुश्किलों में घिरती नजर आ रही है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 193 रन का बड़ा स्कोर भी बचाने में नाकाम रही राजस्थान को लगातार तीसरी हार झेलनी पड़ी। इस हार के बाद कप्तान रियान पराग का गुस्सा साफ नजर आया। पराग ने टीम की खराब फील्डिंग, कमजोर गेंदबाजी और खराब एग्जीक्यूशन पर खुलकर नाराजगी जताई। उन्होंने यहां तक कह दिया कि अगर टीम इसी तरह खेलती रही, तो उसे टॉप-4 की दौड़ में रहने का कोई हक नहीं है।
Trending Videos
पराग ने टीम की फील्डिंग और ऊर्जा पर सवाल उठाए
दिल्ली के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स 193 रन का स्कोर भी बचाने में नाकाम रही। मैच के बाद रियान पराग ने टीम की फील्डिंग और ऊर्जा पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, 'अगर आपको ट्रॉफी जीतनी है और हर साल खिताब की दौड़ में बने रहना है, तो आज जैसा प्रदर्शन बिल्कुल स्वीकार नहीं किया जा सकता। मैं बेहद निराश हूं। हमारी टीम इससे कहीं बेहतर है, लेकिन पिछले चार-पांच मैचों में हमने वैसा खेल नहीं दिखाया।' पराग ने आगे कहा, 'ब्रेक के बाद जिस तरह की ऊर्जा, स्किल और एग्जीक्यूशन हमने दिखाया, वह बिल्कुल भी स्तर के मुताबिक नहीं था। अगर हम इसी तरह खेलते रहे, तो हमें टॉप-4 की दौड़ में नहीं होना चाहिए।'

खराब फील्डिंग पड़ी भारी
मैच में राजस्थान की फील्डिंग बेहद खराब रही। यश राज पुनिया ने KL Rahul का आसान कैच छोड़ा, जब वह शून्य पर थे। इसके बाद राहुल ने 42 गेंदों में 56 रन बनाकर मैच का रुख बदल दिया। इसके अलावा वैभव सूर्यवंशी और खुद रियान पराग की मिसफील्डिंग ने भी टीम को नुकसान पहुंचाया। हालांकि आखिरी ओवर तक मुकाबला रोमांचक बना रहा।

फरेरा को ओवर देना पड़ा भारी
मैच के निर्णायक मोड़ पर पराग ने ऑफ स्पिनर डोनोवन फरेरा को गेंदबाजी सौंपी, जबकि दासुन शनाका और एडम मिल्ने के ओवर बाकी थे। यह फैसला उल्टा पड़ गया और Axar Patel तथा David Miller ने उस ओवर में छक्के लगाकर मैच दिल्ली की ओर मोड़ दिया। हालांकि पराग ने अपने फैसले का बचाव करते हुए कहा, 'टीवी पर यह फैसला जुआ लग सकता है, लेकिन सामने दो बाएं हाथ के बल्लेबाज थे। मैं शनाका से एक और ओवर कराने की बजाय डोनोवन पर भरोसा करना चाहता था।'

बल्लेबाजी में भी बिखरी राजस्थान
राजस्थान ने एक समय 161/3 का मजबूत स्कोर बना लिया था और ऐसा लग रहा था कि टीम 220 से ऊपर पहुंच जाएगी। लेकिन मिचेल स्टार्क ने 15वें ओवर में तीन विकेट लेकर मैच पलट दिया। पराग 26 गेंदों में 51 रन बनाकर आउट हुए और इसके बाद टीम आखिरी सात ओवरों में सिर्फ 41 रन ही जोड़ सकी। पराग ने माना, 'हमें 220-230 तक पहुंचना चाहिए था। लेकिन हम उस प्लेटफॉर्म का फायदा नहीं उठा सके। गेंदबाजी में भी हम बिल्कुल स्तर के मुताबिक नहीं थे।'