{"_id":"699c37cc918e0cacf402eced","slug":"t20-wc-india-are-beatable-says-david-miller-we-came-out-with-intention-of-putting-pressure-on-varun-2026-02-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 WC: 'भारत को हराया जा सकता है', डेविड मिलर बोले- वरुण पर दबाव बनाने और बेअसर करने के इरादे से ही उतरा था","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
T20 WC: 'भारत को हराया जा सकता है', डेविड मिलर बोले- वरुण पर दबाव बनाने और बेअसर करने के इरादे से ही उतरा था
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 23 Feb 2026 04:49 PM IST
विज्ञापन
सार
दक्षिण अफ्रीका ने भारत को रविवार को इस अहम मुकाबले में 76 रन से हराया। फॉर्म में चल रहे चक्रवर्ती भारत के ‘ट्रंपकार्ड’ माने जा रहे थे, लेकिन उन्होंने चार ओवरों में 47 रन दिए। मिलर (35 गेंद में 63 रन) और डेवाल्ड ब्रेविस (29 गेंद में 45 रन ) ने उनकी गेंदों की जमकर धुनाई की।
डेविड मिलर
- फोटो : PTI
विज्ञापन
विस्तार
भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप सुपर आठ मुकाबले में स्पिनर वरूण चक्रवर्ती को बेअसर साबित करने वाली दक्षिण अफ्रीका टीम की रणनीति के बारे में आक्रामक बल्लेबाज डेविड मिलर ने कहा कि इसके लिए बस शांत दिमाग, सीमित मूवमेंट और मजबूत इरादे की जरूरत थी।
Trending Videos
द. अफ्रीका ने 76 रन से हराया
दक्षिण अफ्रीका ने भारत को रविवार को इस अहम मुकाबले में 76 रन से हराया। फॉर्म में चल रहे चक्रवर्ती भारत के ‘ट्रंपकार्ड’ माने जा रहे थे, लेकिन उन्होंने चार ओवरों में 47 रन दिए। मिलर (35 गेंद में 63 रन) और डेवाल्ड ब्रेविस (29 गेंद में 45 रन ) ने उनकी गेंदों की जमकर धुनाई की।
दक्षिण अफ्रीका ने भारत को रविवार को इस अहम मुकाबले में 76 रन से हराया। फॉर्म में चल रहे चक्रवर्ती भारत के ‘ट्रंपकार्ड’ माने जा रहे थे, लेकिन उन्होंने चार ओवरों में 47 रन दिए। मिलर (35 गेंद में 63 रन) और डेवाल्ड ब्रेविस (29 गेंद में 45 रन ) ने उनकी गेंदों की जमकर धुनाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
'गेंद स्पिन नहीं हो रही थी'
मिलर ने मैच के बाद पत्रकारों से कहा, 'मुझे लगता है कि यह पक्का करने के बारे में है कि अगर वह खराब गेंद डालता है तो हम उसे दूर खेल सकें। गेंद ज्यादा स्पिन भी नहीं हो रही थी तो यह सही रणनीति थी।' उन्होंने कहा, 'एक बार फिर हमें लगा कि उस पर दबाव बनाना जरूरी है क्योंकि वह हर विरोधी टीम के लिये खतरा साबित होता है। हमने इस पर बात की थी।'

‘बेसिक्स’ पर अमल किया
अपनी पारी के बारे में मिलर ने कहा कि उन्होंने ‘बेसिक्स’ पर अमल किया जिससे अब तक उन्हें सफलता मिलती आई है। उन्होंने कहा, 'यह सुनिश्चित करना था कि आप सरल चीजों पर और अपनी तैयारियों के बेसिक्स पर अडिग रहें। मेरा यही इरादा था। मेरी श्वास, विकेटों के बीच दौड़ , सीमित मूवमेंट , ये सब छोटी छोटी बातें हैं लेकिन मैं इन पर फोकस करता हूं।'

'भारत को हराया जा सकता है'
इस जीत के बारे में उन्होंने कहा, 'भारत को हराया जा सकता है। भारतीय टीम बेहतरीन है लेकिन हम इस तरह के टूर्नामेंट में सुनिश्चित करना चाहते हैं कि सरल चीजों पर ध्यान दें और लक्ष्य से भटके नहीं। हमारी टीम काफी परिपक्व है और हमने साथ में काफी क्रिकेट खेला है।'