सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   T20 World Cup: How Many Times Indian Players Won Player of the Tournament and Shone in Finals

T20 World Cup: टी20 विश्वकप में कितनी बार भारतीय खिलाड़ी बने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, कितने फाइनल में बने हीरो?

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 03 Feb 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
सार

टी20 विश्वकप के इतिहास में भारत का योगदान बेहद खास रहा है। भारत ने दो बार खिताब जीता, चार बार उसके खिलाड़ी प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने और कई फाइनल मुकाबलों में भारतीय सितारों ने हीरो बनकर टीम को गौरव दिलाया। विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ी इस फॉर्मेट में भारत की पहचान बन चुके हैं। आने वाले टी20 विश्वकप में भी भारतीय फैंस को ऐसे ही ऐतिहासिक प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

T20 World Cup: How Many Times Indian Players Won Player of the Tournament and Shone in Finals
टी20 विश्व कप 2026 - फोटो : ANI/Twitter
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

आईसीसी टी20 विश्वकप की शुरुआत साल 2007 में हुई थी। पहला संस्करण दक्षिण अफ्रीका में खेला गया था। तब से साल 2024 तक नौ संस्करण खेले जा चुके हैं। देखते ही देखते यह टूर्नामेंट क्रिकेट की दुनिया का सबसे रोमांचक और लोकप्रिय फॉर्मेट बन गया। छोटे ओवर, तेज रफ्तार और हर गेंद पर बदलता मैच का रुख, यही टी20 की पहचान है। भारत उन चुनिंदा टीमों में शामिल रहा है, जिसने इस फॉर्मेट में न सिर्फ खिताब जीते बल्कि व्यक्तिगत उपलब्धियों में भी गहरी छाप छोड़ी।
Trending Videos

 

टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत सात फरवरी से होने जा रही है। यह टी20 विश्व कप का 10वां संस्करण होगा। भारत ने अब तक 2007 और 2024 में, यानी दो बार टी20 विश्वकप का खिताब अपने नाम किया है। 2024 में वेस्टइंडीज में खेले गए फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हराकर भारत ने 11 साल का आईसीसी ट्रॉफी सूखा भी खत्म किया था।

कितनी बार भारतीय बने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट?
टी20 विश्वकप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंटका अवॉर्ड पूरे टूर्नामेंट में सबसे प्रभावशाली प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को दिया जाता है। इस मामले में भारतीय खिलाड़ी सबसे आगे रहे हैं। अब तक तीन बार भारतीय खिलाड़ियों ने यह प्रतिष्ठित खिताब जीता है:
  • विराट कोहली- 2014
  • विराट कोहली- 2016
  • जसप्रीत बुमराह- 2024
विज्ञापन
विज्ञापन

विराट कोहली टी20 विश्वकप इतिहास के इकलौते खिलाड़ी हैं जिन्होंने दो बार प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनने का गौरव हासिल किया। 2014 में उन्होंने भारत को लगभग अकेले दम पर फाइनल तक पहुंचाया, जबकि 2016 में उनकी कई बेहतरीन पारियों की बदौलत भारत सेमीफाइनल तक पहुंचा था। हालांकि, सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज से हारकर टीम इंडिया बाहर हो गई थी। वहीं 2024 में जसप्रीत बुमराह ने घातक गेंदबाजी से पूरे टूर्नामेंट में बल्लेबाजों को नाच नचा दिया।

टी20 विश्वकप फाइनल में भारत के हीरो

2007 में इरफान पठान ने की थी घातक गेंदबाजी
भारत जब-जब टी20 विश्वकप फाइनल में पहुंचा, वहां कुछ खिलाड़ियों ने यादगार प्रदर्शन कर इतिहास रच दिया।  दक्षिण अफ्रीका में खेले गए पहले टी20 विश्वकप के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हराया। उस मुकाबले में इरफान पठान को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। गेंद से उनका योगदान भारत की जीत की नींव बना। उस मैच में पठान ने नाबाद तीन रन बनाए थे, जबकि गेंद से उन्होंने चार ओवर में 16 रन देकर तीन विकेट झटके थे। पठान ने शोएब मलिक, शाहिद अफरीदी और यासिर अराफात को आउट किया था।

किस देश के खिलाड़ी सबसे ज्यादा
बार फाइनल के मैन ऑफ द मैच बने
देश प्लेयर ऑफ द फाइनल
बनने की संख्या
वेस्टइंडीज 2 बार
भारत 2 बार
इंग्लैंड 2 बार
पाकिस्तान 1 बार
श्रीलंका 1 बार
ऑस्ट्रेलिया 1 बार

2024 फाइनल- विराट कोहली और बुमराह का कमाल
2024 के फाइनल में विराट कोहली को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जबकि जसप्रीत बुमराह पूरे टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने। इस तरह भारत के दो सितारों ने खिताबी जीत को ऐतिहासिक बना दिया। कोहली ने फाइनल में 59 गेंद में 76 रन की पारी खेली थी। वहीं, बुमराह ने अकेले दम पर मैच पलट दिया था। उन्होंने चार ओवर में 18 रन देकर दो विकेट झटके थे।





 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed