Team India: लंदन में एकसाथ खिलखिलाते दिखे रोहित-विराट और गंभीर, भारतीय उच्चायोग की तस्वीर आई सामने; देखें
भारतीय टीम ने लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग का दौरा किया। खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ का भारतीय उच्चायुक्त कुमारन पेरियासामी और प्रवासी भारतीयों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने भी खिलाड़ियों को संबोधित किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंग्लैंड दौरे पर मौजूद भारतीय टीम ने लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग का दौरा किया। इस दौरान खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ का ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त कुमारन पेरियासामी और वहां मौजूद भारतीय प्रवासी समुदाय ने गर्मजोशी से स्वागत किया। यह मुलाकात खिलाड़ियों और सभी उपस्थित लोगों के लिए यादगार रही।
टीम इंडिया के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ का ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त कुमारन पेरियासामी ने भारतीय उच्चायोग में स्वागत किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मौजूद भारतीय प्रवासी भी खिलाड़ियों से मिले और उनका उत्साह बढ़ाया।
राजीव शुक्ला ने क्या कहा?
कार्यक्रम के दौरान बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने भी मौजूद लोगों को संबोधित किया। उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के सुनहरे दौर और कई यादगार टीमों से जुड़ी पुरानी यादों को साझा किया।
संन्यास की चर्चाओं के बीच सामने आई मुस्कुराहट
रोहित शर्मा के संन्यास को लेकर अटकलों के बीच लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग से सामने आई यह तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। तस्वीर में रोहित शर्मा, विराट कोहली और मुख्य कोच गौतम गंभीर एक साथ ठहाके लगाते और हल्के-फुल्के अंदाज में नजर आ रहे हैं। मैदान के बाहर दिखी यह सहज मुस्कान ऐसे समय सामने आई है, जब रोहित के भविष्य और टीम में उनकी भूमिका को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं।
A memorable evening in London as #TeamIndia visited the High Commission.
— BCCI (@BCCI) July 19, 2026
The players and support staff were welcomed by the High Commissioner of India to the UK, Mr Kumaran Periasamy, and members of the Indian diaspora in the UK.
BCCI Vice-President Mr Rajeev Shukla also… pic.twitter.com/RfBaQxaTey
इससे पहले, लॉर्ड्स में अभ्यास सत्र से पहले भारतीय टीम के खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ बालकनी में मौजूद थे। इसी दौरान मुख्य कोच गौतम गंभीर ने कुछ मजाकिया इशारे किए, जिन्हें देखकर रोहित शर्मा अपनी हंसी नहीं रोक पाए। उनके साथ मौजूद सपोर्ट स्टाफ के सदस्य भी ठहाके लगाते नजर आए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं।
Locked in, but enjoying the moment 💙#RohitSharma and #GautamGambhir share a laugh on the Lord's balcony before India take the field for the series-deciding ODI. 👏#ENGvIND 3rd ODI 👉 SUN, 19th JULY, 2:30 PM on JioHotstar pic.twitter.com/FUCQX0HxTa
— Star Sports (@StarSportsIndia) July 18, 2026
दूसरे वनडे के दौरान सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें सामने आई थीं कि लॉर्ड्स में खेला जाने वाला तीसरा वनडे रोहित शर्मा के करियर का आखिरी वनडे हो सकता है। हालांकि, इन अटकलों पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया ने विराम लगा दिया। सैकिया ने स्पष्ट किया कि रोहित शर्मा के संन्यास को लेकर चल रही खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। उन्होंने कहा कि जब तक चयनकर्ताओं की योजनाओं में रोहित शामिल हैं, तब तक वह भारतीय टीम के लिए खेलते रहेंगे।
चयनकर्ताओं के बीच हुई थी चर्चा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर चयनकर्ताओं के बीच चर्चा जरूर हुई थी और टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर को भी इस पूरी प्रक्रिया की जानकारी थी। हालांकि, इसके बावजूद रोहित को अफगानिस्तान और इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम में जगह मिली।
फॉर्म पर उठ रहे हैं सवाल
रोहित शर्मा का हालिया प्रदर्शन उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा है। पिछले आठ वनडे पारियों में उन्होंने 241 रन बनाए हैं। उनका औसत 30.12 और स्ट्राइक रेट 88.60 रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज में भी वह पहले दो मैचों में क्रमशः 11 और 26 रन ही बना सके, जिसके बाद उनकी फॉर्म पर सवाल उठने लगे हैं।