फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   MS Dhoni, Yuvraj Singh, Kriti Sanon Among Big Names Spotted at Lord's for India-England ODI See photos

IND vs ENG: लॉर्ड्स में सितारों का जमावड़ा; आखिरी मैच का रोमांच बढ़ाने पहुंचे युवराज, धोनी और बॉलीवुड सितारे

Sun, 19 Jul 2026 07:56 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Sun, 19 Jul 2026 07:56 PM IST
सार

भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले जा रहे निर्णायक वनडे मुकाबले में क्रिकेट और बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां नजर आईं। महेंद्र सिंह धोनी, युवराज सिंह, साक्षी धोनी, कृति सेनन, सैफ अली खान और रितिका सजदेह ने अपनी मौजूदगी से मैच का आकर्षण बढ़ा दिया।

विज्ञापन
MS Dhoni, Yuvraj Singh, Kriti Sanon Among Big Names Spotted at Lord's for India-England ODI See photos
लॉर्ड्स में दिखा क्रिकेट और बॉलीवुड का संगम - फोटो : IANS

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला रविवार को लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले का रोमांच सिर्फ मैदान तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि स्टैंड्स में भी कई बड़े क्रिकेट और बॉलीवुड सितारों की मौजूदगी ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
विज्ञापन

युवराज और धोनी ने बढ़ाया उत्साह
मैच का लुत्फ उठाने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक ऑलराउंडर युवराज सिंह और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी लॉर्ड्स पहुंचे। धोनी के साथ उनकी पत्नी साक्षी धोनी भी स्टैंड्स में नजर आईं। दोनों की मौजूदगी ने भारतीय प्रशंसकों के उत्साह को और बढ़ा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

फिल्मी सितारों की भी रही मौजूदगी
क्रिकेट के साथ-साथ बॉलीवुड का भी तड़का देखने को मिला। मशहूर अभिनेत्री कृति सेनन और अभिनेता सैफ अली खान भी इस बड़े मुकाबले का आनंद लेने लॉर्ड्स पहुंचे। कैमरों ने जैसे ही इन सितारों को कैद किया, सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल होने लगीं।

रोहित की पत्नी रितिका भी पहुंचीं
इसके अलावा भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह भी स्टेडियम में मौजूद रहीं और टीम इंडिया का हौसला बढ़ाती नजर आईं। भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे इस निर्णायक मुकाबले में मैदान के अंदर खिलाड़ियों के प्रदर्शन के साथ-साथ स्टैंड्स में मौजूद इन दिग्गजों और फिल्मी सितारों ने भी मुकाबले को और खास बना दिया। क्रिकेट और ग्लैमर का यह अनोखा संगम लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर देखने को मिला, जिसने फैंस के उत्साह को कई गुना बढ़ा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed