{"_id":"69eed69f57086168d80369f9","slug":"why-mohsin-khan-couldn-t-bowl-for-lsg-in-super-over-vs-kkr-ipl-2026-rule-explained-2026-04-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2026: अपने बेस्ट बॉलर का सुपर ओवर में इस्तेमाल क्यों नहीं कर पाई लखनऊ सुपर जाएंट्स? नियमों का है सारा खेल","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
IPL 2026: अपने बेस्ट बॉलर का सुपर ओवर में इस्तेमाल क्यों नहीं कर पाई लखनऊ सुपर जाएंट्स? नियमों का है सारा खेल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Swapnil Shashank
Updated Mon, 27 Apr 2026 08:53 AM IST
विज्ञापन
सार
केकेआर और एलएसजी के बीच खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में रिंकू सिंह के शानदार प्रदर्शन और सुनील नरेन की घातक गेंदबाजी ने मैच पलट दिया। मोहसिन खान ने पांच विकेट जरूर लिए, लेकिन इम्पैक्ट सब नियम के कारण वह सुपर ओवर में गेंदबाजी नहीं कर सके, जो लखनऊ के लिए बड़ा नुकसान साबित हुआ।
मोहसिन खान
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में सुपर ओवर के जरिए केकेआर ने जीत दर्ज की। इस मैच में सबसे बड़ा सवाल यही रहा कि शानदार प्रदर्शन के बावजूद मोहसिन खान सुपर ओवर में गेंदबाजी क्यों नहीं कर पाए। यह सारा खेल नियमों का है और इसी ने मैच पलट दिया।
Trending Videos
रिंकू सिंह का ऑलराउंड प्रदर्शन
रिंकू सिंह ने इस मैच के सबसे बड़े हीरो साबित हुए। उन्होंने नाबाद 83 रन की शानदार पारी खेली और फील्डिंग में पांच कैच लेकर टीम को जीत दिलाई। जब टीम मुश्किल में थी, तब रिंकू ने पारी संभाली और केकेआर को 155 रन तक पहुंचाया।

मोहसिन खान का शानदार स्पेल
लखनऊ के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहसिन खान ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5/23 का बेहतरीन प्रदर्शन किया और केकेआर की बल्लेबाजी को झकझोर दिया, लेकिन इसके बावजूद वह सुपर ओवर में गेंदबाजी नहीं कर सके, जिसने फैंस को चौंका दिया।

आईपीएल का नियम क्या कहता है?
दरअसल, मैच के दौरान मिचेल मार्श को इम्पैक्ट सब के रूप में टीम में शामिल किया गया। इसके बाद मोहसिन खान को मैदान से बाहर कर दिया गया। आईपीएल के नियमों के मुताबिक, जो खिलाड़ी सब्स्टीट्यूट होकर बाहर हो जाता है, वह दोबारा मैदान पर नहीं आ सकता, यानी वह सुपर ओवर में भी हिस्सा नहीं ले सकता। यही कारण रहा कि शानदार फॉर्म में होने के बावजूद मोहसिन खान सुपर ओवर में गेंदबाजी नहीं कर पाए।

सुनील नरेन ने पलटा मैच
सुपर ओवर में केकेआर के लिए सुनील नरेन ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए सिर्फ एक रन दिया और दो विकेट झटके। उन्होंने निकोलस पूरन और एडेन मार्करम को आउट कर मैच पूरी तरह केकेआर के पक्ष में कर दिया।
आखिरी ओवर का ड्रामा
मैच के आखिरी ओवर में मोहम्मद शमी ने अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर मैच को टाई कराया और सुपर ओवर तक पहुंचाया। लेकिन इसके बाद लखनऊ की टीम दबाव में टूट गई।

कमेंट
कमेंट X