Rohit Sharma Video: रोहित शर्मा के साथ हुई बदसलूकी! युवा फैंस की हरकत पर हिटमैन ने क्या किया? वायरल हुआ वीडियो
पिछले साल मई में रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर सभी को चौंका दिया था। इसके साथ ही उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का एक सुनहरा अध्याय समाप्त हुआ, लेकिन वनडे और टी20 में उनका सफर अब भी जारी है। यह वायरल वीडियो भले ही चर्चा का विषय बन गया हो, लेकिन रोहित शर्मा की उपलब्धियां और मैदान पर उनका योगदान उन्हें भारतीय क्रिकेट के महान खिलाड़ियों की सूची में हमेशा खास बनाए रखेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक फैन पहले रोहित से हाथ मिलाता है, लेकिन इसके तुरंत बाद दोनों फैंस उनका हाथ जोर से खींचने लगते हैं और जबरन सेल्फी लेने की कोशिश करते हैं। इस अप्रत्याशित व्यवहार से रोहित शर्मा साफ तौर पर असहज और निराश नजर आए। उन्होंने फैंस को चेतावनी दी और फिर कार की खिड़की बंद कर ली। यह वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और फैंस के व्यवहार को लेकर बहस छिड़ गई।
Rohit Sharma is the greatest player of india and misbehaving with him like this is totally inappropriate👍
— Gillfied⁷ (@Gill_Iss) January 4, 2026
pic.twitter.com/HvA9o9993m
रोहित शर्मा हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई की ओर से खेलते नजर आए थे। टूर्नामेंट में उन्होंने सिक्किम के खिलाफ शानदार 155 रनों की पारी खेली, जबकि उत्तराखंड के खिलाफ वह खाता खोले बिना आउट हो गए। इसके बावजूद उनकी फॉर्म और फिटनेस ने चयनकर्ताओं और फैंस को प्रभावित किया है।
अब रोहित शर्मा की नजर भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच 11 जनवरी से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज पर है। बतौर ओपनर वह नए साल में भी अपनी शानदार फॉर्म जारी रखने की कोशिश करेंगे और टीम को मजबूत शुरुआत दिलाना चाहेंगे।
साल 2025 रोहित शर्मा के लिए बेहद यादगार रहा। उन्होंने न सिर्फ ढेरों रन बनाए बल्कि कई बड़े रिकॉर्ड भी तोड़े। रोहित ने भारत को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जिताने में अहम भूमिका निभाई और 20,000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करने का ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया।
रोहित शर्मा पहली बार आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर-एक बल्लेबाज बने और भारत के लिए तीसरे सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बने। उन्होंने वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। नवंबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रांची में खेले गए पहले वनडे में उन्होंने शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड तोड़ा। फिलहाल 279 वनडे मैचों में रोहित 355 छक्के जड़ चुके हैं।