सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   110 crore approved for Nanda Devi Raj Jat: Maharaj

नंदादेवी राजजात के लिए 110 करोड़़ स्वीकृत : महाराज

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 06:09 PM IST
विज्ञापन
110 crore approved for Nanda Devi Raj Jat: Maharaj
विज्ञापन
- सुरक्षित यात्रा के लिए सीडीओ चमोली यात्रा अधिकारी नामित
Trending Videos


अमर उजाला ब्यूरो
भराड़ीसैंण। पर्यटन एवं धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने कहा, चमोली जिले में ऐतिहासिक नंदादेवी राजजात के लिए प्रदेश सरकार ने अब तक 110 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। इस राशि से विभिन्न विभागों के माध्यम से 48 कार्य किए जाएंगे।
विधानसभा सत्र के दूसरे दिन भाजपा विधायक बृजभूषण गैरोला के प्रश्न के जवाब में पर्यटन मंत्री ने नंदा देवी राजजात का आयोजन 12 साल बाद होता है। इस यात्रा का पुराना इतिहास देखा जाए तो पहले भी 12 वर्ष से अधिक समय के बाद आयोजन हुआ है। 2014 में नंदा देवी राजजात का आयोजन हुआ है। यात्रा की तैयारियों को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी बदरीनाथ व उप जिलाधिकारी धराली और कर्णप्रयाग को जोनल मजिस्ट्रेट नामित किया गया। इसके अलावा यात्रा को सुरक्षित व सुगम बनाने के लिए मुख्य विकास अधिकारी चमोली को यात्रा अधिकारी नामित किया गया। इस प्रश्न पर विधायक आशा नौटियाल, दलीप रावत, अनिल नौटियाल ने यात्रा की व्यवस्था व समय में बदलाव पर सवाल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed