{"_id":"6a875c9c2dc6f679030e44f1","slug":"a-camp-will-be-organized-to-address-the-grievances-of-defence-pensioners-dehradun-news-c-5-drn1043-1046648-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: रक्षा पेंशनरों की शिकायतों के समाधान के लिए लगेगा शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: रक्षा पेंशनरों की शिकायतों के समाधान के लिए लगेगा शिविर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। रक्षा पेंशनरों की शिकायतों के समाधान के लिए अक्तूबर में एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। रक्षा लेखा नियंत्रक (पेंशन संवितरण) की ओर से आयोजित किए जा रहे इस शिविर में आसपास के इलाकों के लोग अपनी शिकायतों का समाधान हासिल कर सकेंगे।
यह कार्यक्रम स्पर्श (सिस्टम फॉर पेंशन एडमिनिस्ट्रेशन रक्षा) नामक डिजिटल प्लेटफॉर्म के अंतर्गत आयोजित होगा। इसमें पेंशन भुगतान, दस्तावेजों की त्रुटियों और सेवा रिकॉर्ड संबंधी शिकायतें मौके पर ही हल की जाएंगी। शिकायतों का निवारण कराने के लिए लोगों को आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, डिस्चार्ज बुक और पीपीओ साथ लाना अनिवार्य है। इसके संदर्भ में आवश्यक आवेदन पत्र पेंशन संवितरण कार्यालय देहरादून और जिला सैनिक कल्याण कार्यालय सहित विभिन्न स्थानों से प्राप्त किए जा सकते हैं।
(ब्यूरो)