{"_id":"69c68194c7d1a3983300811e","slug":"a-havan-yagna-was-performed-at-the-surkanda-mata-temple-on-ram-navami-vikas-nagar-news-c-39-1-vkn1009-130370-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: सुरकंडा माता मंदिर में रामनवमी पर हवन-यज्ञ हुआ सम्पन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: सुरकंडा माता मंदिर में रामनवमी पर हवन-यज्ञ हुआ सम्पन्न
विज्ञापन
विज्ञापन
- यज्ञ में आहुति देकर की क्षेत्र की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना
संवाद न्यूज एजेंसी
सेलाकुई। अटकफार्म स्थित वॉर्ड नंबर 7 में सुरकंडा माता मंदिर में चैत्र नवरात्रि एवं रामनवमी के शुभ अवसर पर शुक्रवार में हवन-यज्ञ एवं पूजा-अर्चना कर भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान भक्तों ने मंदिर में माता रानी के जयकारे लगाए। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
पंडित भगवती प्रसाद ने विधि-विधान से हवन-यज्ञ संपन्न कराया और श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुति देकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया था। इस अवसर पर शिव सिंह कलूड़ा ने बताया कि सभी भक्तों ने मिलकर धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया। अंत में प्रसाद वितरण किया गया, इस अवसर पर वॉर्ड सदस्य राजेंद्र फर्स्वाण, सेन सिंह नेगी, माता सुरकंडा कीर्तन मंडली की महिलाएं एवं अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।
Trending Videos