{"_id":"69c63ee6bb4a9df3d10329cd","slug":"four-feet-snow-at-kedarnath-dham-police-itbp-personnel-deployed-shop-allotment-soon-chardham-yatra-2026-2026-03-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kedarnath: धाम में अभी भी चार फीट बर्फ, पुलिस और आईटीबीपी के जवान तैनात, जल्द होगा दुकानों का आवंटन, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kedarnath: धाम में अभी भी चार फीट बर्फ, पुलिस और आईटीबीपी के जवान तैनात, जल्द होगा दुकानों का आवंटन, तस्वीरें
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग।
Published by: Renu Saklani
Updated Fri, 27 Mar 2026 02:50 PM IST
सार
केदारनाथ धाम में चार फीट बर्फ अभी भी जमी है। यहां पुलिस और आईटीबीपी के जवान तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
1 of 5
केदारनाथ धाम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
Link Copied
आगामी केदारनाथ धाम की यात्रा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी विशाल मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक निहारिका तोमर ने केदार सभा के अध्यक्ष, बीकेटीसी के प्रतिनिधियों तथा हक-हकूकधारियों के साथ केदारनाथ का निरीक्षण किया। धाम में अभी 3 से 4 फीट तक बर्फ है।
बर्फ हटने के बाद धाम में दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने बताया कि वर्तमान में धाम क्षेत्र में लगभग 3 से 4 फीट तक बर्फ जमी है जिसे हटाने के लिए संबंधित विभागों की टीमों को लगातार सक्रिय किया जा रहा है। बर्फ हटने के साथ ही धाम में दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।
इसके साथ ही यात्रा शुरू होने से पूर्व पेयजल, विद्युत, आवास, स्वास्थ्य सेवाएं आदि मूलभूत सुविधाओं को समयबद्ध तरीके से पुनर्स्थापित करने के लिए लगातार टीमें भेजी जाएंगी।
Trending Videos
2 of 5
केदारनाथ धाम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस अधीक्षक निहारिका तोमर ने सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए बताया कि वर्तमान में केदारनाथ धाम में पुलिस के 3 तथा आईटीबीपी के 12 जवान तैनात हैं जो सुरक्षा व्यवस्था सुचारु रूप से बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
केदारनाथ
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सुरक्षा प्रबंधों को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाया जाएगा। साथ ही श्रद्धालुओं के आवागमन, ठहरने एवं आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए समुचित प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं।
4 of 5
केदारनाथ धाम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भले मार्च के शुरुआती दो सप्ताह में गर्मी ने अपने तेवर दिखाए। तीसरे सप्ताह में हुई बेमौसम बारिश और बर्फबारी का असर मार्च के आखिरी दिनों तक दिख रहा है। यही वजह रही कि मार्च का चौथा सप्ताह बीते दस वर्षों में सबसे ठंडा रहा।
आंकड़ों पर नजर डाले तो बीते कुछ दिनों से मैदानी इलाकों का तापमान सामान्य के आसपास रहा जबकि पर्वतीय इलाकों में पारा सामान्य के नीचे रहा। जिसके चलते पहाड़ों में ठंड का अहसास हुआ। आंकड़ों पर नजर डालें तो मार्च के पहले सप्ताह में मैदान से पहाड़ तक पारा खूब चढ़ा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।