{"_id":"69c655c0b620c19df704b3c3","slug":"pauri-news-governor-lieutenant-general-gurmit-singh-arrives-in-pauri-accorded-guard-of-honour-at-the-helipad-2026-03-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह पहुंचे पौड़ी, हैलीपैड पर दिया गार्ड ऑफ ऑनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह पहुंचे पौड़ी, हैलीपैड पर दिया गार्ड ऑफ ऑनर
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Published by: Alka Tyagi
Updated Fri, 27 Mar 2026 03:40 PM IST
विज्ञापन
सार
शनिवार को होने वाले पौड़ी के कृषि और औद्यानिकी विवि भरसार के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल शिरकत करेंगे।
राज्यपाल पहुंचे पौड़ी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि) आज जनपद मुख्यालय पौड़ी पहुंचे। हैलीपैड पहुंचने पर पुलिस की ओर से राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। विधायक राजकुमार पोरी समेत अन्य अधिकारियों ने राज्यपाल का स्वागत किया।
Trending Videos
बता दें कि शनिवार को होने वाले पौड़ी के कृषि और औद्यानिकी विवि भरसार के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल शिरकत करेंगे। वे शुक्रवार को दोपहर करीब तीन बजे पौड़ी के सर्किट हाउस पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
यहां उन्होंने बाल विकास, उद्योग विभाग, रीप परियोजना की ओर से लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। दोपहर बाद राज्यपाल विभागीय अधिकारियों की बैठक लेंगे।