Uttarakhand: एक अप्रैल से चलेगा प्री-एसआईआर का सघन मैपिंग अभियान, 85% मतदाताओं की बीएलओ मैपिंग हुई पूरी
राजनैतिक दलों ने अब तक 19 हजार बूथ लेवल एजेंट नियुक्त किए हैं। हर बूथ पर अनुपस्थित, शिफ्टेड, डेथ वाले मतदाताओं की सूची तैयार हो रही है।
विस्तार
उत्तराखंड में 85 प्रतिशत मतदाताओं की बीएलओ मैपिंग पूरी हो गई है। इसके बाद अब एक अप्रैल से प्री एसआईआर का सघन मैपिंग अभियान चलेगा। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने शुक्रवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस वार्ता में ये जानकारी दी।
Pauri News: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह पहुंचे पौड़ी, हैलीपैड पर दिया गार्ड ऑफ ऑनर
उन्होंने बताया कि राजनैतिक दलों ने अब तक 19 हजार बूथ लेवल एजेंट नियुक्त किए हैं। हर बूथ पर अनुपस्थित, शिफ्टेड, डेथ वाले मतदाताओं की सूची तैयार हो रही है।
एक क्लिक पर अपने बीएलओ के लिए बुक करा सकते हैं फोनकॉल
उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाताओं की सुविधा के लिए "बुक ए कॉल विद बीएलओ" के फीचर से मतदाता एक क्लिक पर अपने बीएलओ के साथ कॉल बुक करा सकते हैं। इसके लिए मतदाता https://voters.eci.gov.in वेबसाइट पर विजिट करके या ECI-NET मोबाइल ऐप को डाउनलोड कर अपनी कॉल बुक करा सकते हैं। कॉल बुक कराने के बाद दो दिन के भीतर बीएलओ द्वारा मतदाता से स्वयं संपर्क किया जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.