{"_id":"69cb58c8d3f09ee77004766f","slug":"uttarakhand-news-new-electricity-tariff-to-be-released-today-to-come-into-effect-from-1-april-2026-03-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: प्रदेशवासियों के लिए राहत की खबर, इस बार महंगी नहीं होगी बिजली, कुछ उपभोक्ता श्रेणी में हुआ बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: प्रदेशवासियों के लिए राहत की खबर, इस बार महंगी नहीं होगी बिजली, कुछ उपभोक्ता श्रेणी में हुआ बदलाव
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Tue, 31 Mar 2026 12:19 PM IST
विज्ञापन
सार
प्रदेश में इस साल तीनों ऊर्जा निगमों ने नियामक आयोग से 18.50 प्रतिशत बढ़ोतरी मांगी थी। लेकिन आयोग ने ट्रैरिफ नहीं बढ़ाया है।
पत्रकारों से वार्ता करते आयोग के अध्यक्ष
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
प्रदेशवासियों के लिए राहत भरी खबर है। इस बार प्रदेश में बिजली महंगी नहीं होगी। नियामक आयोग ने इस साल टैरिफ में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। नियामक आयोग के अध्यक्ष एमएल प्रसाद, सदस्य विधि अनुराग शर्मा, सदस्य तकनीकी प्रभात किशोर डिमरी की प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी।
Trending Videos
Uttarakhand: चारधाम यात्रा के लिए ग्रीन कार्ड प्रणाली का शुभारंभ, परिवहन मंत्री बोले- यात्रा को मिलेगी गति
विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें कि यूपीसीएल, यूजेवीएनएल और पिटकुल ने मिलकर नियामक आयोग से 18.50 प्रतिशत बढ़ोतरी मांगी थी। लेकिन आयोग ने ट्रैरिफ बढ़ाने से मना कर दिया है। वहीं, कुछ उपभोक्ता श्रेणी में बदलाव किया गया है। प्रीपेड मीटर योजना का लाभ उठाने वाले उपभोक्ताओं को ऊर्जा प्रभार में 4% और अन्य को 3% की छूट मिलेगी। साथ ही आयोग ने यूपीसीएल को 10 सबसे ज्यादा हानि वाले फीडर की पहचान के लिए समिति गठित करने के आदेश दिए।