सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Crime Big Question Put Up after firing case Who is supplying weapons to students

Dehradun: राजधानी में आखिर कौन दे रहा छात्रों को हथियार? गोलीकांड से एक बार फिर कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

अंकित यादव,संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Tue, 31 Mar 2026 02:03 PM IST
विज्ञापन
सार

Dehradun Crime News: बीते कुछ दिनों में राजधानी देहरादून में कई हत्या के मामले सामने आए हैं जिनमें छात्र  शामिल रहे हैं। ऐसे में अब पुलिस पर सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर छात्रों तक हथियार पहुंच कैसे रहे हैं।

Dehradun Crime Big Question Put Up after firing case Who is supplying weapons to students
सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर की मौत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी में दिनदहाड़े हुए गोलीकांड ने एक बार फिर से कानून व्यवस्था को कठघरे में खड़ा कर दिया है। पिछले दो महीने में दिनदहाड़े हत्याकांड की ये चौथी बड़ी वारदात है। आरोपी मसूरी रोड स्थित गोली रेस्टोरेंट से जोहड़ी गांव तक करीब तीन किलोमीटर तेज रफ्तार कारों में एक-दूसरे पर गोलियां बरसाते रहे। इस गोलीकांड में बेकसूर सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश कुमार जोशी की दर्दनाक मौत हो गई।फरवरी के पहले सप्ताह में हुए गुंजन हत्याकांड के बाद अर्जुन शर्मा और फिर गैंगस्टर विक्रम शर्मा की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी।

Trending Videos


इसके बाद जिस तरह से सोमवार सुबह छात्रों और क्लब के कर्मचारियों के बीच गोलीकांड हुआ और इन्हीं आरोपियों की गोली से रिटायर्ड ब्रिगेडियर जोशी की मौत हो गई। यह व्यवस्था पर एक बड़ा सवाल है। जहां पर घटना हुई वहां पर एक स्कूल भी है, गनीमत रही कि स्कूल बंद था नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी। आरोपियों ने जिस तरह से पूरे रास्ते ताबड़तोड़ फायरिंग कीं इसमें कई और लोगों की जान खतरे में पड़ सकती थी। हैरान कर देने वाली बात यह है कि इतनी देर तक दो कारें तेज हॉर्न बजाते हुए दौड़ती रहीं और उनमें से गोलियां चलती रहीं इसके बाद भी पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था कहीं नजर नहीं आई। अगर पुलिस सख्त होती और समय रहते आरोपियों को पकड़ लेती तो शायद पूर्व ब्रिगेडियर को इस तरह जान नहीं गंवानी पड़ती। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देहरादून गोलीकांड: जेन-जी क्लब में उपजा विवाद, दो गुटों के संघर्ष में बेवजह मारे गए सैर पर निकले ब्रिगेडियर

आखिर कौन दे रहा छात्रों को हथियार

घटना को अंजाम देने वाले दो गुटों में एक गुट छात्रों का है। पुलिस के मुताबिक छात्र देहरादून के एक विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यह भी है कि आखिर इन छात्रों को अवैध हथियार दे कौन रहा है। पुलिस को भी इस दिशा में काम करना चाहिए।

हाल के दिनों में हुईं कुछ घटनाएं

- प्रेमनगर में बीती 23 मार्च की रात को उत्तरांचल यूनिवर्सिटी के 22 वर्षीय छात्र दिव्यांशु जटराना (मुजफ्फरनगर निवासी) की दो छात्र गुटों के बीच वर्चस्व की लड़ाई में हत्या कर दी गई।
- चार मार्च को राजपुर क्षेत्र में दिनदहाड़े कुछ युवकों ने एक युवक की पिटाई की। आरोपियों ने न केवल मारपीट की बल्कि उसका मोबाइल और स्कूटी भी तोड़ दी।
- कुछ दिन पहले विकासनगर क्षेत्र में एक ढाबे पर खाना खाने गए युवक पर कुछ लोगों ने रॉड से हमला कर दिया था। मामूली विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed