{"_id":"69caaedc72aa7bd2f50b0043","slug":"uttarakhand-psychiatrists-will-be-appointed-in-nari-niketan-minister-has-decided-to-place-proposal-in-cabinet-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: नारी निकेतनों में होगी मनोचिकित्सकों की नियुक्ति, प्रस्ताव कैबिनेट में रखने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: नारी निकेतनों में होगी मनोचिकित्सकों की नियुक्ति, प्रस्ताव कैबिनेट में रखने के निर्देश
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Mon, 30 Mar 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
सार
अधिकारियों को मानसिक रूप से अस्वस्थ संवासिनियों की समुचित देखभाल के लिए मनोचिकित्सकों की नियुक्ति के लिए प्रस्ताव तैयार कर कैबिनेट में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
मंत्री रेखा आर्या
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
महिला सशक्तीकरण व बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने केदारपुर स्थित नारी निकेतन में एक संवासिनी की आत्महत्या की घटना के बारे में पूछताछ की। इस दौरान उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और नारी निकेतन की अधीक्षिका, अन्य कर्मचारियों व शव बरामद करने वाली चौकीदार से पूछताछ की।
Trending Videos
उन्होंने अधिकारियों को मानसिक रूप से अस्वस्थ संवासिनियों की समुचित देखभाल के लिए मनोचिकित्सकों की नियुक्ति के लिए प्रस्ताव तैयार कर कैबिनेट में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने नारी निकेतन प्रशासन को परिसर के सभी हिस्सों में सीसीटीवी कैमरे लगाने, उनकी नियमित लाइव मॉनीटरिंग सुनिश्चित करने और रिकॉर्डिंग को सुरक्षित रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand: मदरसों को धार्मिक शिक्षा के लिए नए सिरे से लेनी होगी मान्यता, प्राधिकरण तैयार कर रहा कोर्स
उन्होंने स्पष्ट कहा कि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त व्यवस्था लागू की जाएगी। मंत्री ने कहा कि फिलहाल मामले की जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। अगर जांच में नारी निकेतन का कोई अधिकारी या कर्मचारी लापरवाही का दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने विभागीय सचिव और निदेशक को निर्देशित किया कि प्रदेश के सभी नारी निकेतनों में महिलाओं के बेहतर उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग को सक्रिय रूप से जोड़ा जाए।