सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Hanuman Janmotsav grand procession on Hanuman Jayanti routes changed in capital Dehradun

Dehradun: हनुमान जन्मोत्सव आज, राजधानी में निकलेगी बालाजी की भव्य शोभायात्रा, शहर में बदले रहेंगे रूट

माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Thu, 02 Apr 2026 07:05 AM IST
विज्ञापन
सार

राजधानी देहरादून में आज हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाएगा। हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आज शोभायात्रा और बाइक रैली निकाली जाएगी। इसको देखते हुए शहर के कई रूटों को डायवर्ट किया गया है। 

Hanuman Janmotsav grand procession on Hanuman Jayanti routes changed in capital Dehradun
हनुमान जन्मोत्सव
विज्ञापन

विस्तार

हनुमान जन्मोत्सव पर आज बृहस्पतिवार को शहरभर के मंदिरों में अनुष्ठान होंगे। साथ ही श्री बालाजी महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। श्री पृथ्वीनाथ महादेव सेवादल की ओर से सहारनपुर चौक स्थित शिवाजी धर्मशाला से श्री बालाजी महाराज की 16वीं भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें दो ड्रोन से यात्रा मार्ग पर पुष्पवर्षा होगी।

Trending Videos


इसके अलावा मथुरा-वृंदावन, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल के कलाकार विभिन्न झांकियां के माध्यम से अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। लक्ष्मण चौक स्थित हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज से बाइक रैली निकाली जाएगी। जामुनवाला स्थित एकादशमुखी हनुमान मंदिर, हनुमान चौक स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर, गढ़ी कैंट स्थित माता वैष्णाे देवी गुफा में अनुष्ठान होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, हर साल हनुमान जन्मोत्सव चैत्र माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है। घर या मंदिर में हनुमान जी की प्रतिमा या चित्र स्थापित कर पूजा करें। इस दौरान सिंदूर, चमेली का तेल, लाल फूल और तुलसी अर्पित करना शुभ होता है।

बालाजी महाराज की शोभायात्रा में ये रहेगा खास

- श्रीराम मंदिर और बालाजी धाम की ज्योत के दर्शन

- पहली बार दो ड्रोन से पुष्पवर्षा

- कोटद्वार के सिद्धबली हनुमान जी की झांकी

- हवा में उड़ते हनुमान जी की झांकी

- हजारों फूल से सजेंगे बालाजी महाराज

- शिव बरात में अघोरियों के हैरतअंगेज प्रदर्शन

- बाहुबली हनुमान जी के दर्शन

ये भी पढ़ें...Census: नियम तोड़ने पर जनगणना में लगे अधिकारी-कर्मचारी को होगी जेल, सहयोग न करने वाले लोगों पर लगेगा जुर्माना

जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर हुआ सुंदरकांड का पाठ

जामुनवाला स्थित एकादशमुखी हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर अनुष्ठान हुए। मंदिर में शाम के समय सुंदरकांड का पाठ किया गया। इसके बाद भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर में आज हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य कार्यक्रम होगा। इसके लिए मंदिर को भव्य सजाया गया है। मंदिर में महायज्ञ के साथ जन्मोत्सव पर कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। इसके बाद पूजा-अर्चना की जाएगी तो वहीं भजन-कीर्तन होंगे। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed