सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Social Welfare Minister Issues Directives to Distribute Scholarships Through Camps

Dehradun News: समाज कल्याण मंत्री ने दिए कैंप लगाकर छात्रवृत्ति देने के निर्देश

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 07:26 PM IST
विज्ञापन
Social Welfare Minister Issues Directives to Distribute Scholarships Through Camps
विज्ञापन
- मंत्री खजानदास ने विधानसभा स्थित कक्ष में ली अल्पसंख्यक कल्याण की बैठक
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। समाज कल्याण मंत्री खजानदास ने अधिकारियों को कैंप लगाकर जनप्रतिनिधियों के माध्यम से छात्रवृत्ति देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए कहा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।
विधानसभा स्थित सभागार में हुई अल्पसंख्यक कल्याण की बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जाए। सरकार अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। अधिकारी समय-समय पर योजनाओं का निरीक्षण करें। निरीक्षण के दौरान यह भी देखा जाए कि योजना स्थल का सही चयन हुआ है या नहीं। विभागीय मंत्री ने बैठक में विभाग की ओर से दी जाने वाली छात्रवृत्ति के संबंध में जानकारी ली। बैठक में विशेष सचिव पराग मधुकर धकाते, उप सचिव एचएस बसेड़ा, अध्यक्ष मदरसा बोर्ड मुफ्ती शमून कासमी, अध्यक्ष वक्फ बोर्ड शादाब शम्स, उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक आयोग फरजाना बेगम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed