सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roadways Tempo Travellers to Head to Char Dham Preparations Underway to Operate Buses from Haridwar

Uttarakhand: चारधाम जाएंगे रोडवेज के टैंपो ट्रेवलर, होगी बुकिंग, हरिद्वार से भी बसों को चलाने की तैयारी

संवाद न्यूज एजेंसी, गौचर ( चमोली) Published by: Renu Saklani Updated Mon, 06 Apr 2026 01:35 PM IST
विज्ञापन
सार

चारधाम यात्रा में रोडवेज के टैंपो ट्रेवलर भी चलेंगे। हरिद्वार से भी चारधाम के लिए बसों को चलाने की तैयारी है। यात्रा के लिए 100 बसों का बेड़ा रिजर्व में रखा जाएगा।

Roadways Tempo Travellers to Head to Char Dham Preparations Underway to Operate Buses from Haridwar
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

परिवहन निगम ने चारधाम यात्रा को लेकर तैयारी तेज की है। निगम ऋषिकेश के अलावा हरिद्वार से भी चारधाम के लिए बसों के संचालन की तैयारी कर रहा है। इसके अलावा पहली बार रोडवेज चारधाम के लिए बुकिंग ट्रैंपो ट्रेवलर की सुविधा भी देगा। साथ ही यात्रा के लिए 100 बसों का बेड़ा भी रिजर्व में रखा जाएगा।

Trending Videos

अभी रोडवेज के ट्रैंपो ट्रेवलर देहरादून-मसूरी, नैनीताल-हल्द्वानी रूट पर संचालित होते हैं। इसमें फुटकर यात्री सफर करते हैं। चारधाम यात्रा के दृष्टिगत रोडवेज हरिद्वार से ट्रैंपो ट्रैवलर की बुकिंग की सुविधा भी देगा। इसके लिए छह ट्रैंपो ट्रैवलर का बेड़ा रहेगा। यात्रियों की सुविधा और विकल्प को लेकर भी रोडवेज ने अधिक फोकस किया है। अभी रोडवेज की ऋषिकेश से बस सेवा चारधाम रूट पर संचालित होती है, इस बार हरिद्वार से भी बसों को चलाने की तैयारी है। चारधाम यात्रा के लिए सौ बसों का बेड़ा भी रिजर्व में रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

वर्कशाप होंगे बेहतर
चारधाम यात्रा मार्ग के वर्कशाप को भी बेहतर किया जाएगा, जिससे अगर बसों में कोई तकनीकी कमी आती है तो उसकी निकट की वर्कशाप में मरम्मत हो जाए। रोडवेज के जीएम संचालन क्रांति सिंह ने बताया कि इसके दृष्टिगत श्रीनगर और ऋषिकेश वर्कशाप में अधिक सुविधाओं को जुटाया जाएगा।

ये भी पढ़ें...Tehri: घनसाली में गैस सिलिंडर के लिए आधी रात एजेंसी के बाहर उमड़ी भीड़, अफरातफरी के बीच प्रशासन ने लौटाया

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारी की जा रही है। सौ बसों का बेड़ा रिजर्व में रहेगा। इसके साथ ही रूट पर बसों के ट्रिप को बढ़ाया जाएगा। टैंपो ट्रेवलर की बुकिंग की सुविधा भी दी जाएगी। यात्रा के दृष्टिगत रोडवेज ने नोडल अधिकारी भी बना दिया है। - रीना जोशी, प्रबंध निदेशक परिवहन निगम
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed