सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The Mining Department generated revenue of 1,217 crore.

Dehradun News: खनन विभाग ने 1217 करोड़ का राजस्व किया अर्जित

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
The Mining Department generated revenue of 1,217 crore.
विज्ञापन
- दूसरे वर्ष भी तय लक्ष्य से अधिक राजस्व एकत्र किया
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग ने दूसरे वर्ष भी लगातार तय लक्ष्य के सापेक्ष अधिक राजस्व अर्जित किया है। वित्तीय वर्ष-2025-2026 में विभाग ने 1217 करोड़ का राजस्व एकत्र किया है।
भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग के निदेशक राजपाल लेघा ने बताया कि विभाग को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 950 करोड़ का लक्ष्य दिया था, इसके सापेक्ष विभाग ने कुल 1217 करोड़ का राजस्व अर्जन किया है। इसमें 1130 करोड कोषागार, 80 करोड़ जिला खनिज फाउंडेशन न्यास और सात करोड़ एसएमईटी में जमा हुआ है। बताया कि विभाग ने पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 में 875 करोड़ लक्ष्य के सापेक्ष 1041 करोड़ का राजस्व अर्जित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार खनन क्षेत्र में व्यापक सुधार किए हैं। खनिज नीति-नियमावली का सरलीकरण करते हुए, अवैध खनन, परिवहन, भंडारण पर प्रभावी रोक लगाई गई है। माइनिंग डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन एंड सर्विलांस सिस्टम योजना के अन्तर्गत राज्य में अवैध खनन, अवैध खनिज परिवहन के प्रभावी रोकथाम के लिए आधुनिक चैक गेट्स स्थापित किए हैं। ई-रवन्ना में फर्जीवाड़ा रोकने को सिक्योरिटी पेपर में जारी करने जैसी व्यवस्थाओं का लागू किया गया।


-------------खनन विभाग के आंकड़े बताते हैं कि अगर नीयत साफ हो और व्यापक जनहित में प्रदेश के संसाधनों का सर्वश्रेष्ठ उपयोग करने की सोच हो तो एक ऐसे क्षेत्र में भी सफलता की कहानी रची जा सकती है, जिस पर पहले कोई बात करने को तैयार नहीं होता था। हमने खनन प्रक्रिया को पारदर्शी करते हुए, खनन क्षेत्र को राजस्व अर्जित करने वाले प्रमुख विभाग में बदल दिया है। इस बढ़े हुए राजस्व को जन कल्याण में खर्च किया जा रहा है।
- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed