सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Graphic Era Hospital has successfully delivered a baby to

दावा : देश में पहली बार दुर्लभ प्रवृत्ति का सफल प्रसव कराया

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Graphic Era Hospital has successfully delivered a baby to
विज्ञापन
Iग्राफिक एरा अस्पताल के डॉक्टरों ने बच्चेदानी से 20 गांठें निकाल किया ऑपरेशनI
Trending Videos




ग्राफिक एरा अस्पताल में एक ऐसी महिला का सफल प्रसव हुआ है जिसकी बच्चेदानी में करीब 20 गांठें थीं। अस्पताल प्रबंधन का दावा है कि देश में इस तरह के ऑपरेशन में पहली बार सफलता मिली है। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।



कंसल्टेंट गायनेकोलॉजिस्ट व लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. दिव्या मिश्रा के मुताबिक 34 वर्षीय महिला को कुछ दिन पहले भर्ती किया गया था। गर्भावस्था के दौरान बच्चेदानी में गांठें होने की बात पता चल गई थी। प्रसव से पहले गांठों को निकालना जरूरी था। ऐसी स्थिति में अधिक रक्तस्राव का खतरा था। इससे जच्चा-बच्चा की जान भी जोखिम में पड़ सकती थी। ऑपरेशन थियेटर में इसके लिए नई तकनीकी अपनाई गई। सर्जरी को फास्ट कर रक्तस्राव कम कर दिया गया। जच्चा-बच्चा को अब अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि देश में ऐसा कोई केस पहले कभी रिपोर्ट नहीं किया गया है। विश्व में यह अपनी तरह का दूसरा मामला है। इससे पहले नाइजीरिया में एक मामला दर्ज किया गया था। ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. कमल घनशाला ने इस कामयाबी पर डॉ. दिव्या मिश्रा को बधाई देते हुए कहा कि ग्राफिक एरा अस्पताल में देश की नवीनतम तकनीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed