सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Retired Brigadier Death Dehradun Another Arrest in Case of Retired Brigadier Death Uttarakhand Police

Dehradun: रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत मामले में दसवां आरोपी गिरफ्तार,मॉर्निंग वॉक के दौरान सीने में लगी थी गोली

संवाद न्यूज एजेंसी, गौचर ( चमोली) Published by: Renu Saklani Updated Mon, 06 Apr 2026 01:34 PM IST
विज्ञापन
सार

ब्रिगेडियर मुकेश कुमार जोशी की मौत मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को दबोच लिया है। कार में बैठे युवक एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ गोलियां चला रहे थे। इसी दौरान एक गोली जोशी के सीने में जा लगी, जिससे उनकी मौत हो गई थी। 

Retired Brigadier Death Dehradun Another Arrest in Case of Retired Brigadier Death Uttarakhand Police
रिटायर्ड ब्रिगेडियर को लगी गोली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी की मौत मामले में पुलिस ने दसवां आरोपी गिरफ्तार कर लिया है। देहरादून के चर्चित रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी हत्याकांड में पुलिस ने अब तक कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Trending Videos


शुक्रवार-शनिवार (3-4 अप्रैल, 2026) की रात को एक मुठभेड़ के बाद दो मुख्य आरोपियों, शांतनु त्यागी और काविश त्यागी को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान काविश के पैर में गोली लगी थी। इन दो गिरफ्तारियों के साथ पकड़े गए आरोपियों की संख्या 9 हो गई है। इससे पहले पुलिस रोहित कुमार, मोहम्मद अखलाक, संदीप कुमार, आदित्य चौधरी, आदेश गिरी, समीर चौधरी और मोहित अरोड़ा को गिरफ्तार कर चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रिगेडियर मुकेश कुमार जोशी (75) अपने साढू और एक साथी के साथ तुलाज ग्रीन सोसाइटी स्थित अपने निवास से मसूरी रोड की तरफ सुबह टहलने के लिए निकले थे। वह घर से करीब 200 मीटर दूर पहुंचे तो मसूरी रोड की तरफ से आ रहीं दो तेज रफ्तार कार पास से गुजरी। 

 दोनों कार में बैठे युवक एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ गोलियां चला रहे थे। इसी दौरान एक गोली जोशी के सीने में जा लगी, जिससे उनकी मौत हो गई थी। 

ये भी पढे़ं...Dehradun: मां ने दिलाया मृत बेटे को न्याय, सबूत पुलिस को सौंपे, दो साल पहले दुर्घटना करने वाले ट्रक को खोजा

राजपुर रोड गोलीकांड के बाद सख्ती: पुलिस की लगातार चेकिंग
देहरादून में राजपुर रोड गोलीकांड के बाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और शहर के प्रमुख चौकों पर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। खासकर सुबह के समय पुलिसकर्मी चौक-चौराहों पर तैनात होकर राहगीरों और मॉर्निंग वॉक करने वालों से बातचीत कर उनकी सुरक्षा का हाल जान रहे हैं। पथरी बैग चौक सहित कई स्थानों पर पुलिस लोगों से पूछताछ कर रही है कि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी या डर तो नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed