सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Python 14 Foot Long Python Found in Gurjar Settlement Vikasnagar Forest Department Team Rescue Dehradun

Vikasnagar: गुर्जर बस्ती में निकला 14 फीट लंबा अजगर,  देखने के लिए जुटी भीड़, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर (देहरादून) Published by: Renu Saklani Updated Mon, 06 Apr 2026 10:27 AM IST
विज्ञापन
सार

कुल्हाल के गुर्जर बस्ती क्षेत्र से 14 फीट लंबा अजगर निकला। इसे  देखने के लिए लोगों की यहां भीड़ जुट गई। वन विभाग की टीम ने अजगर का रेस्क्यू किया।

Python 14 Foot Long Python Found in Gurjar Settlement Vikasnagar Forest Department Team Rescue Dehradun
अजगर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

वन विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत कुल्हाल के गुर्जर बस्ती क्षेत्र से एक विशालकाय अजगर का रेस्क्यू किया। इस दौरान लोगाें की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़कर सुरक्षित तरीके से आरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया है।

Trending Videos

कालसी वन प्रभाग की तिमली रेंज में रविवार को दोपहर दो बजे कुल्हाल के गुर्जर बस्ती में एक अजगर के दिखाई देने की सूचना मिली थी। इसके बाद वन विभाग के सर्प मित्र आदिल मिर्जा विभागीय कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Tehri: घनसाली में गैस सिलिंडर के लिए आधी रात एजेंसी के बाहर उमड़ी भीड़, अफरातफरी के बीच प्रशासन ने लौटाया

यहां लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद उन्होंने अजगर को कब्जे में कर लिया। इस दाैरान आसपास के ग्रामीण व राहगीरों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। लोग अजगर को फ्रेम में लेकर वीडियो भी बनाते नजर आए। वन क्षेत्राधिकारी पंकज ध्यानी ने बताया कि अजगर 14 फीट लंबा था जिसका वजन 55 किलो 300 ग्राम था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed