सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Laboratories in Government Colleges to Become High-Tech: Dr. Rawat

राजकीय महाविद्यालयों में हाईटेक होंगी प्रयोगशालाएं : डाॅ. रावत

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 07:28 PM IST
विज्ञापन
Laboratories in Government Colleges to Become High-Tech: Dr. Rawat
विज्ञापन
- एमबीपीजी काॅलेज और कोटद्वार महाविद्यालय में प्रयोगशाला उच्चीकरण के लिए चार करोड़ रुपये जारी
Trending Videos

- कहा, आईआईटी कानपुर की सहायता से उच्चीकृत की जाएंगी प्रयोगशालाएं
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने कहा, एमबी पीजी काॅलेज हल्द्वानी एवं कोटद्वार महाविद्यालय में स्थापित विज्ञान प्रयोगशालाओं को हाईटेक बनाया जाएगा। दोनों महाविद्यालयों की प्रयोगशालाओं के उच्चीकरण के लिए चार करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।
शिक्षा मंत्री ने कहा, दोनों महाविद्यालयों में विज्ञान प्रयोगशालाओं को आईआईटी कानपुर के सहयोग से उच्चीकृत किया जाएगा, ताकि वहां अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को आधुनिक उपकरणों के जरिए प्रयोगात्मक एवं शोधात्मक प्रशिक्षण मिल सके। शिक्षा मंत्री ने कहा, राज्य सरकार उच्च शिक्षा में शैक्षिक गुणवत्ता, नवाचार, प्रयोगात्मक व शोधात्मक गतिविधियों को लगातार बढ़ावा दे रही है। पहले चरण में आईआईटी कानपुर की सहायता से दो महाविद्यालयों की विज्ञान प्रयोगशाला को उच्चीकृत किया जाएगा। आईआईटी कानपुर, आईआईएससी बंग्लूरू, आइसर मोहाली जैसे देश के प्रतिष्ठित संस्थानों की सहायता से राजकीय महाविद्यालयों में बेसिक साइंस लैब आदि पर काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed