सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Devakinandan Thakur Maharaj narrate Shrimad Bhagavat Katha in Dehradun starting today

श्रीमद्भगवत: देहरादून में आज से कथा सुनाएंगे देवकीनंदन ठाकुर महाराज,  दो अप्रैल को झांकी के साथ होगा समापन

माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Fri, 27 Mar 2026 01:51 PM IST
विज्ञापन
सार

देहरादून में आज से देवकीनंदन ठाकुर महाराज  कथा सुनाएंगे। दो अप्रैल को झांकी के साथ कथा का समापन होगा।

Devakinandan Thakur Maharaj narrate Shrimad Bhagavat Katha in Dehradun starting today
देवकीनंदन ठाकुर महाराज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अध्यात्मिक गुरु और प्रसिद्ध भागवत कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर महाराज शुक्रवार से दून में कथा सुनाएंगे। रेंजर्स ग्राउंड में आयोजित होने वाली सात दिवसीय श्रीमद्भगवत कथा दो अप्रैल तक चलेगी। बृहस्पतिवार को विश्व शांति सेवा समिति देहरादून ने देर शाम तक तैयारियों को अंतिम रूप दिया।

Trending Videos

कथा के संबंध में प्रेस क्लब में पत्रकारों को जानकारी देते हुए आयोजक सुनील शर्मा और संदीप रस्तोगी ने बताया कि 27 मार्च को कलश यात्रा, भागवत महात्म्य, व्यास पूजन व कुंती स्तुति से कथा का शुभारंभ होगा। प्रत्येक दिन दोपहर साढ़े तीन बजे से कथा शुरू होगी, जो छह बजे तक चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


28 मार्च को कपिल-देवहूति संवाद, सती एवं ध्रुव चरित्र का वर्णन किया जाएगा, जबकि 29 मार्च को भरत चरित्र, नृसिंह व वामन अवतार की कथा सुनाई जाएगी। 30 मार्च को श्रीराम व श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा।

ये भी पढे़ं...Uttarakhand: दूसरे राज्यों के चुनाव में बूथ प्रबंधन कर रहे भाजपा नेता, बतौर स्टार प्रचारक सीएम धामी भी जाएंगे

31 मार्च को कृष्ण की बाल लीलाएं, माखन चोरी, गोवर्धन पूजा एवं छप्पन भोग का आयोजन होगा। एक अप्रैल को उद्धव चरित्र, रुक्मिणी विवाह व राम पंचाध्यायी का वर्णन जबकि दो अप्रैल को झांकी लीला, सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष च व्यास पूजन के साथ पूर्णाहुति होगी।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed