सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Doctor suicide case HOD statement recorded fellow doctors questioned Dr. Tanvi PG student at SGRR Dehradun

Doctor Suicide Case: दून में पीजी छात्रा के आत्महत्या मामले में एचओडी के बयान दर्ज, साथी डॉक्टरों से पूछताछ

माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Fri, 27 Mar 2026 07:54 AM IST
विज्ञापन
सार

देहरादून में पीजी की छात्रा डॉ. तन्वी के आत्महत्या मामले में एचओडी के बयान दर्ज किए गए। साथी डॉक्टरों से भी पूछताछ की गई। एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज पहुंची पुलिस ने कई साथी डॉक्टरों को थाने में भी बुलाया।

Doctor suicide case HOD statement recorded fellow doctors questioned Dr. Tanvi PG student at SGRR Dehradun
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

श्री गुरु राम राय मेडिकल कॉलेज (एसजीआरआर) में पीजी छात्रा डॉ. तन्वी की आत्महत्या के मामले में पुलिस जांच तेज हो गई है। बृहस्पतिवार को आरोपों के घेरे में आई नेत्र रोग विभाग की एचओडी डॉ. प्रियंका गुप्ता के बयान पटेल नगर थाना में दर्ज किए गए। इसके अलावा पुलिस ने साथी डॉक्टरों से भी पूछताछ की। इसके लिए पुलिस टीम (एसजीआरआर भी गई।

Trending Videos

मंगलवार देर रात एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज की नेत्र रोग विभाग में एमएस की पढ़ाई कर रहीं डॉक्टर तन्वी ने आत्महत्या कर ली थी। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया। घटना के बाद मृतका डॉ. तन्वी के पिता ने नेत्र रोग विभाग की एचओडी डॉ. प्रियंका गुप्ता पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने बुधवार को ही प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। अब पुलिस ने एचओडी डॉ. प्रियंका गुप्ता के बयान दर्ज किए हैं। इसके अलावा पुलिस ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर साथी छात्रों से भी पूछताछ की। इसमें डॉ. तन्वी के हालिया व्यवहार और उसकी मनोस्थिति के बारे में जानकारी ली गई। इसके अलावा कुछ डॉक्टरों को थाने भी बुलाया गया। डॉ. तन्वी के जो करीबी बैचमेट थे उनसे भी जानकारी ली गई।

ये भी पढ़ें...Chardham Yatra: अब 22 दिन बाकी; अंतिम चरण में तैयारी, केदारनाथ धाम पहुंची प्रशासन की टीम ने लिया जायजा

हृदय फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया

डॉ. तन्वी के शव का पोस्टमार्टम करने के बाद उसका हृदय अग्रिम फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। साथ में इंजेक्शन के बायल भी भेजे गए हैं। इसकी रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और अधिक स्पष्ट हो जाएगी।

वर्जनकॉलेज की साथी डॉक्टरों के बयान दर्ज किए गए हैं। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। जांच के बाद मामले में गिरफ्तारी भी की जाएगी। -अंकित कंडारी, सीओ सदर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed