सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather News fourth week of March was the coldest in ten years

Uttarakhand Weather News: दस साल में सबसे सर्द रहा मार्च का चौथा सप्ताह, शुरुआती दो हफ्ते गर्मी ने दिखाए तेवर

अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Fri, 27 Mar 2026 07:21 AM IST
विज्ञापन
सार

दस साल में मार्च का चौथा सप्ताह सबसे सर्द रहा। बीते कुछ दिनों से मैदानी इलाकों का तापमान सामान्य के आसपास रहा जबकि पर्वतीय इलाकों में पारा सामान्य के नीचे रहा। जिसके चलते पहाड़ों में ठंड का अहसास हुआ।

Uttarakhand Weather News fourth week of March was the coldest in ten years
चमोली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

भले मार्च के शुरुआती दो सप्ताह में गर्मी ने अपने तेवर दिखाए। तीसरे सप्ताह में हुई बेमौसम बारिश और बर्फबारी का असर मार्च के आखिरी दिनों तक दिख रहा है। यही वजह रही कि मार्च का चौथा सप्ताह बीते दस वर्षों में सबसे ठंडा रहा।

Trending Videos


आंकड़ों पर नजर डाले तो बीते कुछ दिनों से मैदानी इलाकों का तापमान सामान्य के आसपास रहा जबकि पर्वतीय इलाकों में पारा सामान्य के नीचे रहा। जिसके चलते पहाड़ों में ठंड का अहसास हुआ। आंकड़ों पर नजर डालें तो मार्च के पहले सप्ताह में मैदान से पहाड़ तक पारा खूब चढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्वतीय क्षेत्रों का भी हाल कुछ ऐसा ही रहा
 बीती पांच मार्च को दून में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री बढ़ोतरी के साथ 30.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जबकि रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री इजाफे के साथ 14.6 डिग्री रहा। पर्वतीय क्षेत्रों का भी हाल कुछ ऐसा ही रहा।

ये भी पढ़ें...Doon-Delhi Expressway: उद्घाटन की तैयारी तेज, बनाए जा रहे तीन हेलिपैड, हो सकती है पीएम मोदी की जनसभा

मुक्तेश्वर में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री बढ़ोतरी के साथ 25.8 और रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से पांच डिग्री बढ़ोतरी के साथ 9.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, बृहस्पतिवार को दून में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री बढ़ोतरी के साथ 31.5 और न्यूनतम पारा सामान्य से एक डिग्री इजाफे के साथ 15.2 डिग्री रहा। वहीं, पर्वतीय इलाकों का भी हाल कुछ ऐसा ही रहा। दिन भर हवा के चलने और बादल छाए रहने से मौसम शुष्क रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed