{"_id":"69c689cec5ad0b15a8068c21","slug":"development-of-border-areas-crucial-for-national-security-trivendra-dehradun-news-c-5-drn1043-931609-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमावर्ती क्षेत्रों का विकास राष्ट्रीय \nसुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण : त्रिवेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमावर्ती क्षेत्रों का विकास राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण : त्रिवेंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
-सीमावर्ती गांवों के विकास के लिए वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। हरिद्वार सांसद पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों का विकास राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है। शुक्रवार को उन्होंने सीमा क्षेत्र विकास कार्यक्रम (बीएडीपी) के तहत पिछले तीन वर्षों में विभिन्न राज्यों में निधि आवंटन, व्यय तथा बुनियादी ढांचे के विकास की स्थिति पर विस्तृत जानकारी मांगी।
गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लिखित उत्तर में बताया कि बीएडीपी का क्रियान्वयन 16 राज्यों एवं दो केंद्र शासित प्रदेशों में अंतरराष्ट्रीय सीमा से 0-10 किमी के भीतर स्थित गांवों में किया जा रहा है। वर्ष 2004-05 से अब तक 39,248 से अधिक विकास परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई है, जिनमें सड़क, पुल, स्वास्थ्य केंद्र, स्कूल, आंगनबाड़ी एवं अन्य सामाजिक अवसंरचनाएं शामिल हैं।
केंद्रीय राज्य मंत्री ने यह भी बताया कि पिछले तीन वर्षों में 168.90 करोड़ की राशि प्रतिबद्ध देयताओं के तहत जारी की गई है। वर्तमान में बीएडीपी अपने सनसेट फेज में है। साथ ही सीमावर्ती गांवों के विकास के लिए वाइब्रेंट विलेजेज प्रोग्राम लागू किया गया है, जिसके अंतर्गत हजारों गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है। सांसद रावत ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया।
Trending Videos