सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   HMIS and HPR Mandatory in Ayushman-Listed Hospitals

Dehradun News: आयुष्मान सूचीबद्ध अस्पतालों में एचएमआईएस व एचपीआर अनिवार्य

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 06:08 PM IST
विज्ञापन
HMIS and HPR Mandatory in Ayushman-Listed Hospitals
विज्ञापन
- राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण सभी अस्पतालों को हेल्थ फैसिलिटी रजिस्ट्री बनाने के निर्देश
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ने आयुष्मान योजना में सूचीबद्ध अस्पतालों को हॉस्पिटल मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम (एचएमआईएस) को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन से जोड़ने व मरीजों की हेल्थ प्रोफेशनल रजिस्ट्री (एचपीआर) बनाने के निर्देश दिए।
मंगलवार को प्राधिकरण के सभागार में प्रशिक्षण कार्यक्रम में आयुष्मान सूचीबद्ध अस्पतालों के प्रतिनिधियों को एचएमआईएस व एचपीआर बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। प्राधिकरण के निदेशक प्रशासन डाॅ. डीपी जोशी व निदेशक क्लेम डाॅ. सरोज नैथानी की अध्यक्षता में हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी सूचीबद्ध अस्पतालों को शतप्रतिशत एचपीआर बनाने व अस्पताल के एचएचआईएस को एबीडीएम से जोड़ने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

निदेशक क्लेम डाॅ. सरोज नैथानी ने बताया कि एचएमआईएस लागू करने के साथ ही एचपीआर, एचएफआर प्रगति के साथ किसी भी समस्या के समाधान के लिए तकनीकी विशेषज्ञ नामित किए गए। पहले चरण में प्रदेश के बड़े जिलों में देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल व ऊधमसिंह नगर के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यक्रम में एबीडीएम प्रबंधक प्रज्ञा पालीवाल ने एचएचआईएस लागू करने तथा हेल्थ प्रोफेशनल रजिस्ट्रेशन करने का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed