बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The safety of all students, including those from the Northeast, is the government's top priority: Dhami

उत्तर पूर्वी सहित सभी छात्रों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : धामी

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 07:33 PM IST
विज्ञापन
The safety of all students, including those from the Northeast, is the government's top priority: Dhami
विज्ञापन
- मुख्यमंत्री धामी ने उत्तर-पूर्वी राज्यों के युवाओं से किया संवाद
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, उत्तर पूर्वी सहित सभी छात्रों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सीएम ने यह बात अपने आवास पर एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के तहत पहुंचे उत्तर-पूर्वी राज्यों के युवाओं से संवाद में कही। ये युवा देहरादून से उत्तरकाशी की यात्रा पर तीन दिवसीय राज्य भ्रमण कार्यक्रम के तहत आए हुए हैं।
सीएम के युवाओं से संवाद के दौरान त्रिपुरा की एक छात्रा ने छात्रों की सुविधा और सुरक्षा के संबंध में पूछा। वहीं, अरुणाचल प्रदेश के एक छात्र के उत्तराखंड और उत्तर-पूर्वी राज्यों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान पर पूछे गए सवाल पर सीएम ने कहा, दोनों क्षेत्रों की भौगोलिक एवं सांस्कृतिक परिस्थितियां काफी हद तक समान है। उत्तराखंड में महिलाओं की भूमिका पर पूछे गए सवाल पर सीएम ने कहा, राज्य में दो लाख 65 हजार से अधिक महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बन चुकी हैं। महिला सशक्तीकरण के लिए राज्य सरकार ने 19 हजार करोड़ रुपये का जेंडर बजट निर्धारित किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक भारत, श्रेष्ठ भारत अभियान के तहत ये युवा वास्तव में देश के सच्चे ब्रांड एंबेसड़र हैं, जो विभिन्न संस्कृतियों और परंपराओं को जोड़ने का कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा, उत्तराखंड और उत्तर-पूर्वी राज्य प्राकृतिक संपदाओं से समृद्ध हैं और दोनों क्षेत्रों में पहाड़, नदियां, जंगल और जनजातीय जीवनशैली का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की, वे उत्तर-पूर्व से आए छात्रों के प्रति सम्मानजनक व्यवहार रखें और अतिथि देवो भव की भावना को बनाए रखें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उत्तर पूर्वी छात्रों की सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन, सेंसिटाइजेशन प्रोग्राम और एंटी-रेसिज्म वर्कशॉप भी चला रही है। इस दौरान कर्नल अजय कोठियाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed