Uttarakhand: पुलिस के साथ कानून व्यवस्था की ड्यूटी नहीं करेंगे पीआरडी जवान, सौ को हटाया, बजट का अभाव बताई वजह
पीआरडी जवान पुलिस के साथ काम नहीं करेंगे। जिला युवा कल्याण एवं पीआरडी अधिकारी ने 100 जवानों को जिले से हटाया है। इसके पीछे बजट का अभाव और वित्तीय वर्ष की समाप्ति बताई गई है।
विस्तार
पीआरडी जवान अब जिला पुलिस के साथ कानून व्यवस्था की ड्यूटी में तैनात नहीं रहेंगे। जिला युवा कल्याण एवं पीआरडी अधिकारी ने 100 जवानों को ड्यूटी से अलग कर दिया है। इसके पीछे बजट का अभाव और वित्तीय वर्ष की समाप्ति का तर्क दिया गया है।
जिला पीआरडी अधिकारी की ओर से इस बाबत एसएसपी देहरादून को पत्र लिखा गया है। पत्र में लिखा गया है कि गत 16 फरवरी को जिला में कानून व्यवस्था के लिए 100 पीआरडी जवानों को तैनात किया गया था।
ये भी पढ़ें...Badrinath: धाम में अब भागवत कथा के लिए लेनी होगी अनुमति, क्षेत्र में मांस लाने पर प्रतिबंध, ये नए नियम लागू
अब बजट की कमी है और वित्तीय वर्ष भी समाप्त हो गया है। ऐसे में इन सभी 100 पीआरडी जवानों को 31 मार्च शाम पांच बजे से पुलिस की ड्यूटी से अलग किया गया है। इसके बाद से अगर कोई पीआरडी जवान ड्यूटी करता है तो उसे मानदेय नहीं दिया जाएगा।