सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: 31 Young Writers Honored; Recognized for Travelogues, Short Stories, and Poetry Writing

Uttarakhand: 31 युवा साहित्यकारों का हुआ सम्मान, यात्रा वृत्तांत, कहानी और कविता लेखन पर हुए सम्मानित

अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Tue, 31 Mar 2026 07:27 PM IST
विज्ञापन
सार

वन मंत्री ने युवा साहित्यकारों को सम्मानित करते हुए कहा, देश के कई साहित्यकारों का राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान रहा है।

Uttarakhand: 31 Young Writers Honored; Recognized for Travelogues, Short Stories, and Poetry Writing
वन मंत्री ने युवा साहित्यकारों को सम्मानित किया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

उत्तराखंड भाषा संस्थान की ओर से 31 युवा साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। आईआरडीटी सभागार में आयोजित साहित्योत्सव समारोह के दूसरे दिन यात्रा वृत्तांत, कहानी और कविता लेखन पर यह सम्मान दिया गया। समारोह का शुभारंभ वन मंत्री सुबोध उनियाल ने किया।

Trending Videos


वन मंत्री ने युवा साहित्यकारों को सम्मानित करते हुए कहा, देश के कई साहित्यकारों का राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान रहा है। युवा साहित्यकार भी संर्कीणताओं को त्यागकर राष्ट्र निर्माण में आगे आएं। इससे पहले वन मंत्री ने संस्थान की साहित्यिक शोध पत्रिका उद्गाता के लोकभाषा विशेषांक का विमोचन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाषा मंत्री खजानदास ने युवा साहित्यकारों के सम्मानित होने पर उन्हें शुभकामनाएं दी। उत्तराखंड साहित्य भूषण सम्मान से सम्मानित जितेन ठाकुर ने अपने साहित्य सृजन व साहित्यिक यात्रा पर प्रकाश डाला। समारोह के अगले सत्र में विभिन्न साहित्यकारों से उनकी साहित्यिक यात्रा के संबंध में परिचर्चा की। समारोह में उप निदेशक जसविंदर कौर, डाॅ. दिनेश शर्मा, डॉ. भारती मिश्रा, डॉ. हयात सिंह रावत, राजेंद्र ढैला,अनोज सिं बनाली, सचिन चौहान आदि मौजूद रहे।

उपलब्धि: ऋषिकेश बाईपास फोरलेन के लिए 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र सरकार से परियोजना को हरी झंडी

यात्रा वृतांत लेखन में यशस्वी, मनीषा और साईनी रहे प्रथम
देहरादून। समारोह में यात्रा वृतांत लेखन 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग में यशस्वी नेगी और मनीषा भट्ट को पहले, सीमा को दूसरे और टनुराग उपाध्याय को तीसरे स्थान पर रहने पर पुरस्कृत किया गया। यात्रा वृतांत लेखन 26 से 35 वर्ष आयु वर्ग में साईनी कृष्णा उनियाल को पहले, डॉ. भावना महरा को दूसरे व पंकज पालीवाल को तीसरे स्थान पर रहने पर सम्मानित किया गया।

कहानी लेखन में इनका हुआ सम्मान
देहरादून। कहानी लेखन में 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग में पूरन सिंह मेवाड़ी को पहले, गरिमा तिवारी को दूसरे और भावित जोशी को तीसरे स्थान पर रहने पर पुरस्कृत किया गया। जबकि कहानी लेखन 26 से 35 वर्ष आयु वर्ग में केवलानंद को पहले, हिमांशु विश्वकर्मा को दूसरे और देशदीपक नौटियाल को तीसरे स्थान पर रहने पर सम्मानित किया गया।

कविता लेखन में अपराजिता और जय प्रकाश पांडेय रहे प्रथम
देहरादून। कविता लेखन 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग में अपराजिता प्रथम, हिमांशी ओली द्वितीय और प्रियांशु उप्रेती तृतीय स्थान पर रहे। जबकि कविता लेखन 26 से 35 वर्ष आयु वर्ग में जय प्रकाश पांडेय प्रथम, गजेंद्र रावत दूसरे और दीपक प्रसाद तीसरे स्थान के लिए पुरस्कृत किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed