{"_id":"69cbc789971133fb72059017","slug":"cm-dhami-strict-action-over-shooting-incident-kuthal-gate-outpost-in-charge-deputy-excise-inspector-suspended-2026-03-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोलीकांड पर सीएम धामी सख्त: कुठालगेट चौकी इंचार्ज और उप आबकारी निरीक्षक निलंबित, अधिकारियों को कड़ी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोलीकांड पर सीएम धामी सख्त: कुठालगेट चौकी इंचार्ज और उप आबकारी निरीक्षक निलंबित, अधिकारियों को कड़ी चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Tue, 31 Mar 2026 06:43 PM IST
विज्ञापन
सार
मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता आम जनता की सुरक्षा है और इसके लिए हर जरूरी कदम उठाया जाएगा।
सीएम धामी
- फोटो : सूचना
विज्ञापन
विस्तार
देहरादून में हाल ही में हुई कानून-व्यवस्था से जुड़ी घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि राज्य में किसी भी कीमत पर कानून व्यवस्था से समझौता नहीं किया जाएगा।
Trending Videos
मुख्यमंत्री के निर्देश पर सोबन सिंह, उप आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 मसूरी, और प्रभारी कुठालगेट चौकी उपनिरीक्षक ना.पु अशोक कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Dehradun: ब्रिगेडियर की हत्या को लेकर राहुल गांधी ने जताई चिंता, एक्स पर पोस्ट कर कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रदेशभर में तत्काल प्रभाव से व्यापक चेकिंग अभियान चलाया जाए और सभी अवांछित एवं हुड़दंग करने वाले तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि रोड रेज, फायरिंग, और देर रात तक चलने वाली अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाया जाए।
मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता आम जनता की सुरक्षा है और इसके लिए हर जरूरी कदम उठाया जाएगा। उन्होंने पुलिस और प्रशासन को पूरी सख्ती और मुस्तैदी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।